
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 19, 2024 12:40 PM IST
Ayurvedic Home Remedies For Constipation: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज आम समस्या बन गई है। जंक फूड का अधिक सेवन, डाइट में फाइबर की कमी, स्मोकिंग, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना, तनाव और नींद की कमी के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्याग करते समय दर्द भी महसूस हो सकता है। साथ ही, गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। वैसे तो बाजार में ऐसी कई दवाइयां और सिरप मौजूद हैं, जो कब्ज को दूर करने का काम करते हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को जड़ से दूर कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए त्रिफला का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आंतों में जमा गंदगी को साफ करता है। साथ ही, बॉवेल मूवमेंट में सुधार करने में मदद करता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन एक गिलास गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
कब्ज का इलाज करने के लिए ईसबगोल एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, ईसबगोल की भूसी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मल को नरम करने और मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच इसबगोल का सेवन गर्म पानी या दूध के साथ करें।
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो दूध और हींग का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हींग को मिलाकर पिएं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ होगा। साथ ही, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
कब्ज को दूर करने के लिए आप अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद तत्व आंतों की सफाई करते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अलसी के बीज के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
कब्ज से छुटकारा दिलाने में अरंडी के तेल यानी कैस्टर ऑयल काफी प्रभावी होता है। दरअसल, इसमें में लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बॉवेल मूवमेंट में सुधार होता है और मलाशय की सफाई होती है। आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।