
Also Read
Ayurvedic Treatment for Fatty Liver: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। फैटी लिवर को हेपेटिक स्टीटोसिस भी कहा जाता है। यह बीमारी लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा होने के कारण होती है। इसके कारण लिवर का कामकाज प्रभावित होता है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो लिवर सिरोसिस, लिवर डैमेज और लिवर कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सही खानपान और जीवनशैली में सुधार करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए, आयुशक्ति की आयुर्वेद चिकित्सक डॉ स्मिता नरम से जानते हैं कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में, जो फैटी लिवर को ठीक करने में मदद कर सकती हैं।
फैटी लिवर की समस्या में हल्दी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो फैटी लिवर की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं।
फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में गिलोय एक प्रभावी जड़ी-बूटी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए आप गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
फैटी लिवर की परेशानी को दूर करने में आंवला असरदार साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो लिवर फंक्शन को मजबूत करने और लिवर को डैमेज होने से रोकने में मदद करते हैं। नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
अदरक का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में मसाले के तौर पर किया जाता है। यह भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कुछ ऐसे बायोएक्टिव यौगिक मौजूद होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह लिवर एंजाइम में सुधार करता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण फैटी लिवर को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से लिवर की सूजन कम होती है और लिवर के कार्य में सहायता मिलती है। इसका सेवन चाय या सप्लीमेंट के रूप में किया जा सकता है।