
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : February 7, 2025 10:57 AM IST
Ayurvedic Herbs For Body Pain Relief: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग शरीर के दर्द से परेशान हैं। कोई हाथ-पैर, तो कोई कमर और गर्दन के दर्द से परेशान रहता है। शरीर में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे थकान, पोषक तत्वों की कमी, लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना और नींद न पूरी होना। कुछ लोग शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर्स का सेवन करते हैं। लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
अश्वगंधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर के दर्द को कम करने में असरदार हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी मदद करते हैं। अगर आप शरीर के दर्द से परेशान हैं, तो अश्वगंधा चूर्ण का सेवन पानी या दूध के साथ कर सकते हैं।
शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप शरीर में दर्द से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।
आयुर्वेद में त्रिफला का काफी महत्व है। यह शरीर के दर्द का इलाज करने में असरदार साबित हो सकता है। यह शरीर के दर्द से आराम दिलाता है और कमजोरी को भू दूर करता है। इसके लिए आप त्रिफला चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं।
शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने के साथ-साथ सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।