Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर में जमी चर्बी को खत्म कर देंगी ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, बिना दवाओं के ही ठीक होगा फैटी लिवर

Ayurvedic Herbs For Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या में कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां कारगर साबित हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से  -

लिवर में जमी चर्बी को खत्म कर देंगी ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, बिना दवाओं के ही ठीक होगा फैटी लिवर
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by priya mishra |Published : August 27, 2024 4:51 PM IST

Ayurvedic Herbs For Fatty Liver: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है। जब लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट जमा हो जाता है, तो इसे फैटी लिवर कहते हैं। इसकी वजह से पेट में दर्द, भूख न लगना, पैरों में सूजन, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। फैट जमने के कारण लिवर में सूजन बढ़ने लगती है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो लिवर सिरोसिस और लिवर डैमेज होने का भी खतरा रहता है। फैटी लिवर की परेशानी को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट रितु चड्ढा से जानते हैं कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में, जो फैटी लिवर को ठीक करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

आंवला 

फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते है, जो पाचन में सुधार करने और शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करने से लिवर की सफाई होती है और फैटी लिवर की समस्या कम हो सकती है।

एलोवेरा

फैटी लिवर में एलोवेरा का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं,  फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। यह लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करता है। साथ ही, लिवर में जमा गंदगी को भी साफ करता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर पी सकते हैं।

Also Read

More News

त्रिफला चूर्ण 

फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए त्रिफला चूर्ण का उपयोग किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो फैटी लिवर को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।