अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, मिनटों में आएगी अच्छी और गहरी नींद

Ayurvedic Herbs For Insomnia: अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, मिनटों में आएगी अच्छी और गहरी नींद

Written by priya mishra |Updated : May 25, 2025 8:28 PM IST

Ayurvedic Herbs For Insomnia: स्वस्थ रहने के लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में काफी लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप दिनभर की थकान के बाद भी रात में सो नहीं पाते हैं, तो आप अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। रात में नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे देर रात तक जागना, लैपटॉप या मोबाइल चलाते रहना, रात में देर तक टीवी देखना, तनाव, चिंता या कोई शारीरिक परेशानी। रात में ठीक तरह से न सो पाने के कारण न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। अगर आप भी रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो नींद न आने की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

अश्वगंधा

आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। अश्वगंधा में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। अश्वगंधा तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे दिमाग को शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है। आप रात में सोने से पहले अश्वगंधा चूर्ण या टैबलेट का सेवन गर्म दूध के साथ कर सकते हैं।

ब्राह्मी

ब्राह्मी एक प्राचीन जड़ी-बूटी है, जो अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिला सकती है। ब्राह्मी दिमाग को शांत करने और तनाव दूर करने में प्रभावी होती है। इसके इस्तेमाल से तंत्रिका तंत्र को शांति मिलती है, जिससे अच्छी नींद आती है। साथ ही, यह फोकस और याददाश्त को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है। आप ब्राह्मी को पाउडर, टेबलेट या तेल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

जटामांसी

आयुर्वेद में जटामांसी का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद गुण नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं। यह तंत्रिका तंत्र को आराम दिलाने में भी मददगार साबित हो सकती है। आप इसका इस्तेमाल आप पाउडर या तेल के रूप में कर सकते हैं।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।