Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बवासीर में होने वाली सूजन और दर्द को कम करे त्रिफला चूर्ण, इन 2 तरीकों से करें सेवन

Triphala for Piles : बवसीर की परेशानी को दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते है कैसे करें इसका सेवन?

बवासीर में होने वाली सूजन और दर्द को कम करे त्रिफला चूर्ण, इन 2 तरीकों से करें सेवन

Written by Kishori Mishra |Updated : February 5, 2024 4:25 PM IST

Triphala for Piles : बवासीर की परेशानी लंबे समय तक कब्ज की वजह से होती है। इस परेशानी से जूझ रहे व्यक्तियों को मल त्यागने में काफी ज्यादा परेशानी का अनुभव होता है। वहीं, मल द्वार पर सूजन और रैशेज  होने की संभावना होती है। इस स्थिति में मरीज की हालत इतनी बिगड़ जाती है कि मल से खून आने लग जाता है। ऐसे में बवासीर में मल त्याग में होने वाली सूजन और दर्द को कम करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इस स्थिति में आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों में त्रिफला शामिल है। त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका प्रयोग बवासीर की समस्याओं को दूर करने के लिए काफी हद तक किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल जैसे गुण होते हैं, जो बवासीर की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी शामिल हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बवासीर में त्रिफला का कैसे करें सेवन और इसके क्या हैं फायदे?

बवासीर में क्या है त्रिफला चूर्ण के फायदे?

बवासीर की समस्याओं को दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, त्रिफला तीन जड़ी-बूटियों जैसे- बिभीतकी, आंवला और बहेड़ा से तैयार किया जाता है। इन सभी जड़ी-बूटियों में कई तरह के औषधीय गुण जैसे - विटामिन सी, फाइबर और अमीनो एसिड होता है, जिससे बवासीर की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है। इसके अलावा त्रिफला में एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जो बवासीर में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। साथ ही इससे मल त्याग को आसान करने में भी मदद मिल सकती है।

बवासीर में किस तरह करें त्रिफला चूर्ण का सेवन? - Ways to Eat Triphala Churna

बवासीर में त्रिफला चूर्ण का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे-

Also Read

More News

गर्म पानी के साथ : इसके लिए रात में सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें, इसे 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे बवासीर की परेशानी कम हो सकती है।

शहद और त्रिफला : त्रिफला चूर्ण और शहद का सेवन बवासीर की परेशानियों को कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद को हल्का सा गर्म करें, इसमें थोड़ा सा त्रिफला चूर्ण मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे बवासीर की समस्याओं से आराम मिल सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बवासीर की परेशानी को दूर करने के लिए त्रिफला चूर्ण काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।