Kalonji Ke Fayde: कलौंजी से स्किन पर आ सकता है नया ग्लो, ये प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं छूमंतर

कलौंजी के बीजों में फैटी एसिड्स और इशेंसियल ऑयल पाया जाता है जो स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं और स्किन को सॉफ्ट और यंग रखने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 26, 2023 1:07 PM IST

Kalonji Seeds Beauty Benefits: कलौंजी के छोटे-छोटे बीज हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। कलौंजी के बीज और उसके तेल का इस्तेमाल कई तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के लिए किया जाता है। कलौंजी के बीजों को इसमें मौजूद केमिकल्स और कम्पाउंड्स की वजह से स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। इनमें एंटी-एजिंग प्रभाव डालने वाले तत्व होते हैं। कलौंजी के बीजों में फैटी एसिड्स और इशेंसियल ऑयल पाया जाता है जो स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं और स्किन को सॉफ्ट और यंग रखने का काम करते हैं।

वही, काला जीरा या कलौंजी में कैल्शियम और आयरन के साथ-साथ पोटैशियम,  मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर का अंदर से पोषण करते हैं। आइए जानें कलौंजी के बीजों से त्वचा और बालों को होने वाले फायदों के बारे में। (Kalonji Seeds Beauty Benefits In Hindi.)

कलौंजी के बीजों के सभी ब्यूटी बेनिफिट्स (Beauty benefits of black seeds in Hindi)

एक्जिमा से दिलाए राहत ( Benefits of kalonji seeds-treats eczema)

कुछ स्टडीज के अनुसार, कलौंजी के बीजों का तेल स्किन पर होने वाली खुजली और एक्ज़िमा जैसी समस्याओं को कम करता है। इसी तरह स्किन पर होने वाले घाव और हानिकारक बैक्टेरिया से राहत पाने के लिए भी कलौंजी के बीजों का तेल लगाने से फायदा हो सकता है। इसीलिए, एक्जिमा जैसे स्किन इंफेक्शन्स से राहत के लिए कलौंजी के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

सोरायसीस में असरदार ( Benefits of kalonji seeds-treats psoriasis)

काला जीरा या कलौंजी के बीजों का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होता है। यह स्किन पर होने वाले लाल पैचेस (red patches on the skin) की समस्या को कम करता है। एक स्टडी के अनुसार ब्लैक सीड्स ऑयल में विटामिन ए और विटामिन बी12 पाया जाता है जो सोरायसीस जैसी स्किन प्रॉब्लम्स को कम करता है। कलौंजी के तेल को कोको बटर ( cocoa butter ), ऑलिव ऑयल (olive oil) या टी ट्री ऑयल (tea tree oil) के साथ मिक्स करके सोरायसीस के मरीज इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्ने से मिलती है राहत

बैक्टेरिया और एक्ने जैसे स्किन इंफेक्शन से राहत दिलाने के लिए कलौंजी के बीजों का तेल असरदार नुस्खा है। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से पिम्पल, एक्ने और इंफेक्शन से राहत मिलती है।

बालों की इन समस्याओं से मिलती है राहत

एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidant) और एंटीमाइक्रोबियल तत्व (antimicrobial properties) ब्लैक सीड ऑयल में पाए जाते हैं और ये दोनों ही तत्व सिर की त्वचा और बालों के लिए बेहतरीन होते हैं। हेयर केयर प्रॉडक्ट्स में कलौंजी के बीज औ उनका तेल मिलाया है। नारियल के तेल में कलौंजी के बीजों को उबालकर बालों में लगाने से फायदा होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source