
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 10, 2024 10:21 AM IST
Medically Verified By:
fatty Liver
Can Ayurveda Cure Fatty Liver : हमारे शरीर का अतिरिक्त फैट कोशिकाएं स्किन के नीचे जमा हो सकती हैं। यह मोटापे का कारण बन सकती हैं, इसके अतिरिक्त विशिष्ट अंगों में भी जमा हो सकती हैं, जिसमें लिवर का हिस्सा भी शामिल है। जब लिवर में फैट जमा होने लगती है, तो इस स्थिति को फैटी लिवर नाम से जाना जाता है। फैटी लिवर बीमारी दो प्रकार की होती है, अल्कोहलिक और नॉन-अल्कोहलिक। जैसा कि नाम से पता चलता है पहला अत्यधिक शराब के सेवन से होता है, जबकि दूसरा अन्य कारणों से होता है। फैटी लिवर की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए गाजियाबाद स्वर्ण जयंती में स्थित परमार्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं फैटी लिवर की परेशानी को दूर करने वाले आयुर्वेदिक उपाय कौन से हैं?
फैटी लिवर की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा का जूस पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है। साथ ही यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो फैटी लिवर की परेशानी को कम कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जूस लें, इसे 1 गिलास पानी के साथ मिक्स करके पिएं।
आयुर्वेद में पिप्पली का काफी महत्व है। यह काफी असरदार औषधि है, जिसके प्रयोग से शरीर की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। अगर आप फैटी लिवर की समस्या को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से 2 ग्राम पिप्पली पाउडर और 1 चम्मच शहद को लें। इसे लगातार 1 महीने तक दिन में एक बार सेवन करने से आपके फैटी लिवर की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए गिलोय का सेवन करें। आयुर्वेद में गिलोय का प्रयोग कई तरह की दवाओं को तैयार करने के लिए किया जाता है। अगर आप फैटी लिवर की समस्या को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से गिलयो का काढ़ा 30 मिलीलीटर लें। इसमें एक चम्मच शहद को मिक्स करके दिन में 1 बार पिएं। इससे शरीर की विषाक्तता कम होगी। साथ ही यह शरीर को ठंडा रखने में असरदार होता है।
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूरहोता है। इसका सेवन करने से आपकी परेशानी को काफी हद तक कम की जा सकती है। अगर आप फैटी लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में आंवला के जूस का सेवन करें। यह शरीर की विषाक्तता को कम कर सकता है। साथ ही गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है। आप नियमित रूप से दिन में 1 बार 10 से 20 मिलीलीटर आंवला जूस का सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए काकुटी चूर्ण उपयोगी हो सकता है। इसके लिए 1 से 3 ग्राम काकुटी चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद पानी के साथ लें। यह लिवर के आसपास जमा चर्बी को घटाने में असरदार हो सकता है।