
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 1, 2023 11:26 AM IST
Herbs for Air Pollution Problems : अक्टूबर-नवंबर के माह में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। पिछले साल की तुलना में इस साल प्रदूषण लेवल काफी ज्यादा खराब हो रहा है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। मुख्य रूप से प्रदूषण की वजह से फेफड़ों का हाल काफी ज्यादा बुरा रहता है। इसकी वजह से सांस लेने में जलन, सिरदर्द की परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आयुर्वेदिक हर्ब्स आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह फेफड़ों में जमा गंदगी को बाहर करके आपको सांस से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं फेफड़ों की गंदगी को कैसे करें बाहर?
बहेड़ा है शक्तिशाली हर्ब
वायु प्रदूषण की वजह से फेफड़ों में काफी ज्यादा गंदगी जमा होने लगती है। इस स्थिति में बहेड़ा आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके चूर्ण को नियमित रूप से गर्म पानी के साथ लें। इससे फेफड़ें, नाक और गले में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
दालचीनी है असरदार
दालचीनी लगभग हर भारतीय किचन में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर कर सकता है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी लें, इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे गंदगी साफ हो सकती है।
तुलसी की पत्तियां
फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियां हेल्दी हो सकती हैं। यह फेफड़ों, गले और नाक की परेशानियों को दूर कर सकता है। इसे आप खाली पेट चबा सकते हैं। इसके अलावा काढ़ा बनाकर पीना भी हेल्दी हो सकता है।