Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऑल इन वन हर्ब है मोरिंगा; इन 10 बीमारियों का करता है नाश, जानिए सेवन का तरीका 

इस लेख के माध्यम से जानिए मोरिंगा या सहजन खाने के फायदे क्या है। इसे खाने का तरीका और सहजन खाने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

ऑल इन वन हर्ब है मोरिंगा; इन 10 बीमारियों का करता है नाश, जानिए सेवन का तरीका 

Written by Atul Modi |Published : October 24, 2022 4:11 PM IST

मोरिंगा यानी सहजन एक बेहतरीन भारतीय सुपर फूड है, जो बालों के झड़ने, एनीमिया, अर्थराइटिस, थायराइड, कमजोर इम्यूनिटी, अस्थमा, डायबिटीज और मोटापा इत्यादि समस्याओं में कारगर है। यह विटामिन ए, विटामिन B1, B2, B3, B6, फोलेट, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्वों का पावर हाउस है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार कहती हैं कि, मोरिंगा ऑल इन वन हर्ब है, क्योंकि इसमें एंटीबायोटिक, एनाल्जेसिक, एंटीऑक्सीडेंट, Anti-Inflammatory, एंटी कैंसर, Anti-Diabetic, एंटीफंगल और सबसे आश्चर्यजनक रूप से एंटी एजिंग के रूप में काम करता है।

सहजन/मोरिंगा खाने के फायदे - Moringa Benefits In Hindi

यहां सहजन/मोरिंगा के 10 प्रमुख फायदों के बारे में बताया गया है।

Also Read

More News

  • सहजन हिमोग्लोबिन को बेहतर बनाने में मदद करता है
  • सहजन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है
  • सहजन लीवर और किडनी को डिटॉक्स करता है
  • सहजन खून साफ करने के साथ चर्म रोगों को दूर करता है
  • सहजन वजन घटाने में मदद करता है
  • सहजन मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है
  • सहजन आपकी शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है
  • सहजन तनाव चिंता और मूड को ठीक रखता है
  • सहजन थायराइड फंक्शन में सुधार करता है
  • सहजन नई माताओं में दूध के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है

सहजन का कौन सा भाग फायदेमंद होता है?

डॉक्टर दीक्षा के अनुसार, सहजन के पौधे के सभी भाग फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसके पत्ते सबसे ज्यादा गुणकारी होते हैं। आप ताजी पत्तियों के रस या सूखे पत्तों का पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं।

सहजन का सेवन करने का तरीका

अगर आप गठिया के दर्द को ठीक करने और वजन को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो सहजन की फलियों को उबालकर उसका सूप पीना चाहिए। अन्य समस्याओं में सहजन के पत्ते या उसके पाउडर को रोटी, चीला, स्मूदी, एनर्जी ड्रिंक और दाल में मिक्स करके खा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सहजन के सेवन में बरतें सावधानी

एक्सपर्ट के अनुसार सहजन या मोरिंगा की प्रकृति गर्म होती है इसलिए एसिडिटी, ब्लीडिंग, पाइल्स, पीरियड्स, मुहांसों वाले लोगों को गर्मियों में इसके सेवन से बचना चाहिए। सावधानी के साथ ही इनका सेवन करना चाहिए। अगर आप किसी समस्या को लेकर इसको सेवन की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो आपको आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

About the Author

... Read More