
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 27, 2020 7:59 AM IST
जल्द उपलब्ध होगी 'आयुष क्वाथ गोली' करेगी इम्यूनिटी बूस्ट, इन 7 आयुर्वेदिक तरीकों को भी आजमाएं। © Shutterstock.
Ayurvedic tips to avoid covid-19 : कोरोनावायरस संक्रमण से बचना (covid-19 infection) है, तो आपको सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) के साथ-साथ अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को भी मजबूत बनाना होगा। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) शक्तिशाली होगी, तो वायरस से आपका शरीर लड़ सकता है। यह आपको संक्रमित होने से बचाए रख सकता है। हर दिन डॉक्टर्स, शोधकर्ता यहां तक कि सरकार भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने की बात कर रही है। ऐसे में बेहतर इम्यूनिटी (tips to boost immunity) ही कोरोनावायरस की रोकथाम का बेहतर इलाज (Coronavirus treatment) है।
आयुष मंत्रालय लगातार इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सुझाव शेयर कर रहा है। लागातर लोगों से अपील कर रहा है कि आयुर्वेदिक तरीके से इम्यूनिटी (tips to boost immunity) को बूस्ट करने की कोशिश करें। आयुर्वेद में कई ऐसे नुस्खे मौजूद हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रखते हैं। हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में हर्बल काढ़ा पीने की सलाह दी थी। 14 अप्रैल को देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के जरिए कोरोना की इस लड़ाई को जीतने पर जोर दिया था। मन की बात में भी उन्होंने आयुष चिकित्सा की अहम भूमिका पर चर्चा की थी।
आयुष मंत्रालय ने आयुष क्वाथ के नाम से गोली या चूर्ण उपलब्ध कराने का फैसला किया है। तुलसी, सुन्थी, दालचीनी और काली मिर्च का मिश्रण ज्यादा से ज्यादा बनाने के लिए मंत्रालय ने आयुष उत्पाद निर्माता कंपनियों, राज्य व केंद्र शासित राज्यों को निर्देश देते हुए अपने-अपने राज्यों में इसका निर्माण शुरू करने के लिए कहा है। तीन तरह के फार्मूले आयुर्वेद के लिए आयुष क्वाथ, सिद्ध के लिए आयुष कुडीनीर तथा यूनानी के लिए आयुष जोशांदा के निर्माण का सुझाव दवा कंपनियों को दिया है। यह पाउडर और टैबलेट दोनों रूपों में उपलब्ध होगा। इस फैसले के बाद एमिल फार्मास्युटिकल ने आयुष क्वाथ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना महामारी (Coronavirus pandemic) में पारंपरिक चिकित्सा (Traditional medicine) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
1 इम्यूनिटी को बूस्ट करना है, तो आयुर्वेद पद्धति (ayurvedic tips to boost immunity) जरूर आजमाकर देखें। फीफाट्रोल एक बेहतर दवा है, इसमें संजीवनी बूटी, तुलसी, गिलोय, मृत्युंजय रासा जैसी औषधियां होती हैं, जो संक्रमण से बचाने के लिए शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती हैं।
2 तुलसी का काढ़ा पिएं। इसमें आप काली मिर्च, अदरक, दालचीनी भी डाल सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने का बेजोड़ उपाय है।
3 इन दिनों मौसमी फलों को डायट में जरूर शामिल करें। दूध और घी का नियमित रूप से सेवन करें। दही खाना पसंद है, तो आप इसमें मिश्री और आंवले का चूर्ण मिलाकर खाएं। ताजे बने मट्ठे का सेवन हमेशा लाभकारी होता है।
Covid-19 Prevention Tips: आयुर्वेद के नुस्खे, जो कोरोनावायरस से करेंगे आपका बचाव
4 चंद्रप्रभा वटी, त्रिफला चूर्ण इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही हाजमा बेहतर बनाते हैं।
5 हल्दी-दूध नहीं पीते तो इन दिनों जरूर रात में सोने से पहले एक कप गर्म हल्दी-दूध का सेवन करें। सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश आदि से बचे रहेंगे।
6 पानी में अदरक को कूच कर डालें। इसे 5 मिनट उबलने दें। इस चाय को पीने से शरीर संक्रमण से बचा रहता है।
7 दूध के साथ अश्वगंधा का चूर्ण मिलाकर पिएं। इसके अलावा, प्रत्येक दिन एक गिलास गर्म पानी में गिलोय पाउडर डालकर पीने से भी लाभ होगा।
Immunity: इम्यूनिटी बढ़ाते हैं गर्मियों में मिलने वाले ये फल और सब्ज़ियां, ज़रूर करें सेवन