Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Marigold Flower for Piles: बवासीर एक काफी दर्दकारी रोग है। जिसका दर्द कभी-कभी इतना बढ़ जाता है कि रोगी को दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। कभी-कभी बवासीर की समस्या इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इससे निजात पाने के लिए सर्जरी का सहारा भी लेना पड़ता है। हालांकि भारतीय चिकित्सा पद्धति यानी आयुर्वेद की बात करें तो इसके मुताबिक खानपान और दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करके बवासीर की समस्या को हल किया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आप बवासीर की समस्या को ठीक कर सकते हैं।
पाइल्स या बवासीर के कारण रोगी के मलद्वार के पास छोटे-छोटे मस्से जैसे निकल आते हैं। जिनमें काफी खुजली और दर्द रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गेंदे को फूल को 10 ग्राम की मात्रा में लेकर घी में भून लें। इस तरह तैयार फूल की कलियों को दिन में 2 बार हल्के गर्म पानी के साथ लें। इस तरह आपको समस्या में काफी जल्द आराम मिलेगा।
खूनी बवासीर के इलाज के लिए आप गेंदे के फूल के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको गेंदे के फूल का रस 5-10 ग्राम निकालना है। अब इस रस का सेवन आप 1-2 चम्मच के हिसाब से दिंन में 2 बार कर सकते हैं। इस रस को पीने से आपके बवासीर की समस्या में चमत्कारिक लाभ मिलेगा।
गेंदे के फूल में शानदार औषधीय गुण होते हैं, जिसका सेवन आप पाइल्स के इलाज के लिए कर सकते हैं। यदि आप इसके साथ काली मिर्च का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी चमत्कारिक लाभ हो सकते हैं। इसके लिए आप 10-15 ग्राम गेंदे के फूल लेकर उसमें 2-4 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हल्के गर्म पानी के साथ पीएं। इससे आपको बवासीर में काफी लाभ मिलेगा।
बवासीर से राहत के लिए आप गेंदे के अर्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खूनी बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए ये नुस्खा रामबाण साबित होता है। इसके लिए आप 200 ग्राम गेंदे की पत्तियां और 1 किलो गेंदे की जड़ ले लें। इन दोंनो चीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इसके अर्क को छानकर पी लें। इसका सेवन आप 10-15 मिलीग्राम से ज्यादा न करें।
Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी आपके ज्ञानवर्धन क लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। यदि आप किसी चीज का इस्तेमाल औषधि के तौर पर करते हैं तो आपके उससे पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए।