जंगल-झाड़ियों में मिलने वाले इस पत्ते से High Cholesterol को करें कंट्रोल, कहीं भी दिख जाए तो तोड़कर इस तरह करें सेवन

Chirata Benefits for High Cholesterol : शरीर के बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए चिरायता काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 8, 2023 7:43 AM IST

Chirata Benefits for High Cholesterol : जंगल झाड़ियों में मिलने वाली चीजें भले ही आपको बेकार लगे, लेकिन असल में ये चीजें काफी ज्यादा कारगर होती हैं। आयुर्वेद की अधिकतर दवाएं जंगल-झाड़ियों से मिलने वाली जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है। डायबिटीज से लेकर मोटापा तक का इलाज आयुर्वेद में मौजूद हैं। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी आयुर्वेद की जड़ी-बूटियां फायदेमंद होती हैं। इन जड़ी-बूटियों में चिरायता शामिल है। चिरायता कोलेस्ट्रॉल घटा सकता है। चिरायता एक ऐसा पौधा होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को घटाने में चिरायता किस तरह फायदेमंद है और इसका कैसे करें इस्तेमाल?

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है चिरायता? 

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में चिरायता काफी प्रभावशाली औषधि माना जाता है। इसमें हाइपोग्लाइकेमिक, एंटीऑक्सीडेंट, पाचक, एंटीफंगल, हेपेटोप्रोटेक्टिव और पित्तशामक गुण मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक की संभावना को कम करना चाहते हैं, तो चिरायता का सेवन कर सकते हैं। यह काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, चिरायता की मदद से हार्ट डिजीज, लिवर की परेशानी और किडनी की कार्य क्षमता को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। यह मेटाबॉलिज्म में भी सुधार कर सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाने में किस तरह फायदेमंद है चिरायता?

कोलेस्ट्रॉल को घटाने में चिरायता काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी लें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसमें चिरायता का पत्ता या फिर चिरायता के तने को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। रोजाना खाली पेट इस चाय का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म से लेकर अन्य परेशानियों को कम कर सकता है। 

चिरायता के अन्य फायदे?

  • शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप चिरायता का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद मेथेनॉल आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।
  • शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में चिरायता काफी प्रभावी हो सकता है। इसकी मदद से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
  • चिरातया का स्वाद कड़वा होता है, जो आपके ब्लड के शोधक के रूप में कार्य कर सकता है। अगर आप एनीमिया के खतरों को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • लिवर की परेशानी को दूर करने के लिए चिरायता काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इससे लिवर की परेशानी को कम किया जा सकता है।

चिरायता सेहत के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं, तो इस स्थिति में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.