Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Herbal Tea To Lower Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। लेकिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज पैदा कर सकत है। इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी लेमन ग्रास का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, यह आयुर्वेदिक हर्ब है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए सदियों से किया जा रहा है। नियमित रूप से लेमन ग्रास टी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लेमन ग्रास टी कैसे फायदेमंद है और इसे बनाने का तरीका।
लेमन ग्रास औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, कॉपर, आयरन, जिंक, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी प्रभावित होती है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप लेमन ग्रास की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होगा और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
लेमन ग्रास टी बनाने के लिए सबसे पहले लेमन ग्रास को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन एक गिलास पानी गर्म करें और इसमें लेमन ग्रास को डाल दें। इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें और फिर कप में छान लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। रोज सुबह खाली पेट इस चाय का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप लेमन ग्रास टी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।