एसिडिटी, गैस और माइग्रेन जैसी समस्याओं में फायदेमंद है ये आयुर्वेदिक पेय, जानिए बनाने का तरीका

अगर आप बिना कारण वजन कम होना, इम्यूनिटी कमजोर होना और सिर दर्द जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो इस हर्बल ड्रिंक को जरूर ट्राई करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 9, 2022 6:15 PM IST

अगर सर्दियों में आप अपनी चाय या कॉफी को किसी हेल्दी ड्रिंक से बदलना चाहते हैं तो सुबह सुबह आज की इस हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक के काफी सारे स्वास्थ्य लाभ हैं क्योंकि इसमें सारी चीजें प्राकृतिक हैं और सारी हर्बल और जड़ी बूटियां ही हैं। इसका सेवन करने से आप को बाल झड़ने में मदद मिलेगी, सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या का छुटकारा होगा, अगर हार्मोंस असंतुलित हो गए हैं तो वह भी संतुलन में आ जाएंगे, अगर आप शुगर के मरीज हैं तो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए भी यह ड्रिंक काफी असरदार है। तो आइए जानते हैं कैसे इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है और कैसे इसका सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेदिक पेय रेसिपी

सबसे पहले 2 गिलास पानी लें और उसमें 8 से 10 कड़ी पत्ता मिला दें। इसमें तीन अजवाइन के पत्ते, एक चम्मच धनिया के बीज, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच इलायची और एक इंच कूटा हुआ अदरक मिला दें। अब मीडियम फ्लेम पर इस मिश्रण को 5 मिनट तक के लिए पकाएं। इसे छान कर अपनी सुबह की ड्रिंक का आनंद लें। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसमें आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

आयुर्वेदिक पेय के स्वास्थ्य लाभ

  • कड़ी पत्ता बालों को झड़ने से रोकने में काफी सहायक है। इससे वजन कम होगा और शुगर लेवल में भी सुधार होगा।
  • अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं जैसे पाचन न होना या पेट फूल जाना और गैस होना तो इस ड्रिंक में मौजूद अजवाइन आपकी काफी मदद कर सकती है।
  • जीरा एसिडिटी और माइग्रेन के लिए काफी लाभदायक होता गई और वजन कम करने में भी सहायक है।
  • धनिया के बीज मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और आपके सिर दर्द आदि को कम करने में काफी लाभदायक रह सकता है। इससे आपके हार्मोन भी संतुलित हो जायेंगे।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source