Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में अपच, गैस और पेट फूलना ठीक करता है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, सर्दियों में बॉडी रहेगी गर्म

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह ड्रिंक काफी गर्म प्रकृति की होती है इसलिए जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर हैं उन्हें इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। हीटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को भी इस ड्रिंक को पीने से अवॉइड करना चाहिए।

सर्दियों में अपच, गैस और पेट फूलना ठीक करता है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, सर्दियों में बॉडी रहेगी गर्म

Written by Atul Modi |Published : December 6, 2021 9:13 PM IST

सर्दियों का मौसम हो सकता है काफी मजेदार हो क्योंकि इस मौसम में खाने पीने तमाम सारी चीजें मिलती हैं, और रजाई में आराम करना भी काफी रिलैक्सिंग होता है. लेकिन इस मौसम में सर्दी, जुखाम जैसी बीमारियां भी काफी आम हो जाती हैं। सर्दियों में खुद को ठंड लगने से बचाने के लिए और अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए कोई हेल्दी रेमेडी ट्राई करना तो बनता है। इन ठिठुरने वाले महीनों में अपने आप को गर्म रखने के लिए हम आपके लिए आज एक ड्रिंक लाए हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार () ने यह ड्रिंक सुझाई है और इसके लाभों के बारे में भी बताया है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

आयुर्वेदिक ड्रिंक बनाने की विधि

एक लीटर पानी ले लें। अब इसमें आधा चम्मच सोंठ (सूखा अदरक) डाल लें, और इसे तब तक उबालते रहें जब तक पानी घट कर 750 ml तक न पहुंच जाए। सर्दियों में इसे गर्म गर्म पिएं।

आयुर्वेदिक ड्रिंक के लाभ

  • यह ड्रिंक पाचन अच्छा करने में मदद करती है।
  • वजन को संतुलित बनाए रखने में भी यह ड्रिंक लाभदायक है।
  • इस ड्रिंक का सेवन करने से गैस, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्या ठीक हो सकती हैं।
  • यह ड्रिंक आपको सर्दी जुखाम से भी ठीक रखती है।

सूखा अदरक चबाने के लाभ

अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बीमारियों से दूर रखने में सहायक होते हैं। इसलिए सर्दियों में सूखा अदरक चबाना भी काफी लाभदायक हो सकता है। फ्रेश अदरक के मुकाबले सूखा अदरक चबाना काफी आसान होता है। ताजे अदरक के मुकाबले सूखा अदरक पेट की गतिविधियों में मदद करता है। इसे मसाले या दवाई के रूप में हर मौसम में प्रयोग किया जा सकता है।

Also Read

More News

किन लोगों को इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह ड्रिंक काफी गर्म प्रकृति की होती है इसलिए जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर हैं उन्हें इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। हीटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को भी इस ड्रिंक को पीने से अवॉइड करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

निष्कर्ष

इस ड्रिंक को आप सुबह सुबह बना कर रख लें और पूरा दिन इसे पी सकते हैं। हालांकि हर समय केवल इसे ही भी नहीं पीते रहना है नहीं तो आपको काफी गर्मी महसूस होगी। इसलिए दिन में जब भी ठंड महसूस हो तो इस ड्रिंक का सेवन कर लें।

About the Author

... Read More