
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2024 8:30 PM IST
Managing Low Blood Pressure Levels: ब्लड प्रेशर लेवल की समस्या इन दिनों बहुत से लोगों को हो रही है और यह कॉमन लाइफस्टाइल डिजिज (Lifestyle diseases) बन गयी है। हाई बीपी या हाई ब्लड प्रेशर लेवल के बारे में हम सबने सुना है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हाई बीपी की तरह लो ब्लड प्रेशर लेवल भी शरीर और हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। आपको शायद जानकर हैरानी हो कि हाई बीपी या हाइपरटेंशन की तरह ही लो बीपी की समस्या भी बहुत कॉमन है।
हालांकि, लो ब्लड प्रेशर लेवल की समस्या की तरफ लोगों का ध्यान भी मुश्किल से जाता है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि, लो बीपी के लक्षण उतने गम्भीर या तेजी से नहीं दिखायी देते जितना कि हाई बीपी में होता है। इसीलिए, कई बार खुद मरीजों को भी बीपी कम हो जाने का अंदाजा नहीं लग पाता और वे शरीर में होने वाले बदलावों या लक्षणों को किसी और समस्या से जोड़कर देखते हैं। यहां इस लेख में जानते हैं कि लो ब्लड प्रेशर लेवल में कौन-से लक्षण (Signs and symptoms of low blood pressure level) दिखायी देते हैं और लो बीपी को मैनेज करने का एक कारगर आयुर्वेदिक उपाय (Remedy to manage Low BP Problem) भी पढ़ें यहां।
लो ब्लड प्रेशर लेवल की कंडीशन को मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन (Hypotension) कहा जाता है। जब आपका रक्तचाप या ब्लड प्रेशर नॉर्मल रेंज 120/80 mm से कम होने लगता है और यह 90/60 से नीचे चला जाता है तो इसे लो बीपी की स्थिति कहते हैं। लो ब्लड प्रेशर लेवल होने परइस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-
तेज सिरदर्द और कमजोरी
चक्कर आकर बेहोश होना
हाथ-पैर ठंडे होना
डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स जैसे कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग
स्किन की रंगत फीकी पड़ जाना
कम पेशाब आना
आंखों के सामने अंधेरा छा जाना
जब ब्लड प्रेशर लेवल नॉर्मल से बहुत कम हो जाए तो आप घरेलू उपचार के तौर पर सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिकएक्सपर्ट दीक्षा भवसार (Ayurvedic expert Dixa Bhavsar) के अनुसार, पिंक सॉल्ट (Pink Salt) या हिमालयन सॉल्ट (Himalayan) के नाम से भी पहचाना जाने वाला यह नमक आपके ब्लड प्रेशर लेवल को नॉर्मल रखने में मदद कर सकता है।
एक गिलास पानी में थोड़ा-सा सेंधा नमक(Sendha Namak) घोलें। फिर, इसे मरीज को पिलाएं। कुछ समय बाद ही ब्लड प्रेशर लेवल ठीक होने लगेगा और मरीज को भी बेहतर महसूस होगा।
यह भी पढ़ें-यामी गौतम सुबह पीती हैं हल्दी वाला पानी, जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के सभी फायदे