
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 15, 2024 11:57 AM IST
Lemon juice with honey and warm water: वेट लॉस के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी और शहद (Lemon water with honey) का मिश्रण बहुत से लोग पीते हैं। इस नुस्खे का सेवन वजन कम करने से लेकर बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए भी नींबू पानी में शहद मिलाने का काम किया जाता है। नींबू के रस में विटामिन सी (Vitamin C) होता है। यह आपकी इम्यून पॉवर बढ़ाने (drink to boost immune power) का काम करता है। लेकिन, अगर नींबू पानी के साथ शहद का गलत तरीके से सेवन किया जाए तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।
आयुर्वेद में शहद के सेवन से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। वहीं, गर्म पानी और नींबू के रस में शहद मिलाने से कुछ रिएक्शन्स भी हो सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि क्या नींबू पानी के साथ शहद पीना चाहिए या नहीं? साथ ही जानें गर्म पानी के साथ शहद के सेवन का सही तरीका। (Rules of drinking hot water with Lemon juice and honey in hindi)
डॉ. दीक्षा भवसार के अनुसार, जिन लोगों को गठिया या आर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होती है उन्हें नींबू पानी में शहद (Nimbu aur shahad ka sevan) मिलाकर नहीं पीना चाहिए।
हाइपरएसिडिटी की समस्या में भी नींबू पानी का सेवन मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसीलिए जिन लोगों को बार-बार एसिडिटी, एसिड रिफ्लेक्स (Acid reflux) और अपच जैसी परेशानियां होती हैं उन्हें नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
हड्डियों में दर्द (Pain in bones) औऱ लो बोन डेंसिटी (low bone density) वाले लोगों की समस्याएं नींबू पानी पीने से गम्भीर हो सकती है। इसीलिए, इन लोगों को भी नींबू पानी के अधिक सेवन से मना किया जाता है।
डॉ. दीक्षा भवसार बताती हैं कि नींबू के रस और शहद को गर्म पानी में घोलकर पीने से पहले कुछ बातों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। जैसे,
नींबू पानी पीने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि पानी गुनगुना (Lukewarm water) हो। बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। शहद को बहुत गर्म पानी में मिक्स करने से वह जहरीला बन सकता है। (side effects of mixing honey in warm water)
इसी तरह गुनगुने पानी में आधे या एक चम्मच से अधिक शहद नहीं मिलाना चाहिए।
ड्रिंक में नींबू के जूस (Lemon Juice) की मात्रा भी शुरूआत में कम रखें। फिर, धीरे-धीरे लेमन जूस की मात्रा आप बढ़ा सकते हैं।
सीमित मात्रा में नींबू, शहद और पानी का घोल बनाकर पीने से आपकी हेल्थ पर कई सकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। जैसे,
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.