Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Natural Antibiotics: सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। सर्दियों में खांसी-जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द और बुखार जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। आमतौर पर, किसी भी तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। लकिन इन दवाओं के कई साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं। एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन करने से शरीर अंदर से कमजोर हो जाता है। ये आपके लिवर और किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं, एंटीबायोटिक्स के ज्यादा सेवन या गलत उपयोग के कारण इन दवाओं का कई बैक्टीरिया के खिलाफ असर कारगर नहीं होता है। ऐसे में, आप चाहें तो नैचुरल एंटीबायोटिक्स का सहारा ले सकते हैं। जी हां, हमारे किचन में ऐसे कई मसाले और खाने की चीजें हैं, जो नैचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करती हैं। ये कई तरह की बीमारियों और संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –
लहसुन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इसमें एलिसिन नामक यौगिक मौजूद होता है, जो हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। सर्दियों में आप रोजाना सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कली को भूनकर खा सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है।
अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और गले में खराश की समस्या से राहत मिल सकती है। यह मांसपेशियों में दर्द और सूजन को कम करने में भी प्रभावी है। सर्दियों में अदरक की चाय या काढ़ा पीने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
शहद भी एक नैचुरल एंटीबायोटिक है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण मजूद होते हैं। घाव को जल्दी भरने के लिए इसका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। यह सर्दी-खांसी से राहत दिलाने और संक्रमण को रोकने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। खांसी से गले में खराश होने पर आप एक गिलास गर्म पानी शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।
हल्दी में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे एक बेहतरीन नैचुरल एंटीबायोटिक बनाते हैं। इसमें करक्यूमिन मौजूद होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। आप रोजाना एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इससे सर्दी-खांसी, गले की खराश और बुखार में काफी आराम मिल सकता है।