रातों-रात ब्लड शुगर घटाने के लिए चबाएं ये 5 तरह की पत्तियां, 40 साल की उम्र में रहेंगे हमेशा शुगर फ्री

Control Blood Sugar With Leaves :  ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की पत्तियों को चबा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 15, 2023 1:05 PM IST

Control Blood Sugar With Leaves : इन दिनों कई लोग अपने बढ़ते ब्लड शुगर लेवल से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। ब्लड शुगर बढ़ने पर न सिर्फ डायबिटीज होने का खतरा रहता है, बल्कि यह कई अन्य तरह की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह की पत्तियों को चबा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसी असरदार पत्तियों के बारे में बताएंगे, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह इंसुलिन के स्तर को भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए किन पत्तियों को चबाएं?

ब्लड शुगर घटाए इंसुलिन प्लांट

शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कम करने के लिए इंसुलिन प्लांट काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलकी है। इसका सेवन करने के लिए इंसुलिन की पत्तियां लें। इसे अच्छी तरह से धो लें और इसे रोजाना खाली पेट चबाएं। इससे काफी हद तक ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

करी पत्ता घटा सकता है डायबिटीज

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करी पत्ता फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते में एंटी-डायबिटीज गुण होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। आप खाली पेट करी पत्तों को चबा सकते हैं। साथ ही सोने से पहले इसकी चटनी का सेवन कर सकते हैं। इससे डायबिटीज का स्तर काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

जामुन का पत्ता कंट्रोल कर सकता है ब्लड शुगर

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जामुन का पत्ता काफी गुणकारी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण इंसुलिन के स्तर को बढ़ा सकता है। साथ ही ब्लड में शुगर का स्तर कम कर सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट जामुन की कोमल पत्तियों को चबाएं। इससे डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

तुलसी की पत्तियां है फायदेमंद

ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए तुलसी की पत्तियां भी फायदेमंद हो सकती है। इसके अर्क में कई तरह के गुण होते हैं। मुख्य रूप से यह एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है।

नीम की पत्तियां

शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए नीम की पत्तियां काफी ज्यादा असरदार हो सकती हैं। नीम की पत्तियों में एंटी-डायबिटीक गुण होता है। इसकी कोमल पत्तियों को खाली पेट चबाने से ब्लड शुगर काफी हद तक घट सकता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में कई तरह की पत्तियां फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source