Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना से लड़ने और इम्‍यूनिटी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती हैं ये घरेलू औषधियां, जानिए सेवन करने तरीका

जैसे कि हम कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहे हैं, ऐसे में हम अपनी इम्यूनिटी मजबूत करें ताकि हम वायरस के संक्रमण से बच सकें। अगर यहां दी गई औषधियों का सेवन करेंगे तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।

कोरोना से लड़ने और इम्‍यूनिटी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती हैं ये घरेलू औषधियां, जानिए सेवन करने तरीका
कोरोना काल में इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियां

Written by Atul Modi |Published : April 28, 2021 2:30 PM IST

कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण हमारे देश के हालात बहुत ही बुरे हैं। बढ़ते हुए केस को देखते हुए हम सभी इसलिए भयभीत हो रहे हैं कि कहीं हम भी वायरस की चपेट में न आ जाएं। अगर आप वायरस से लड़ना चाहते है तो आपकी इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको काढ़े, हर्बल ड्रिंक और हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप भी किसी ऐसे हर्बल पेस्ट की तलाश में हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा सके तो आज की इस ड्रिंक को ट्राई कर सकते हैं जिसे बनाने में केवल 3 औषधियों का प्रयोग होगा। आइए जानते हैं इस हर्बल पेस्ट की रेसिपी।

सामग्री

  • 10 करी पत्ते
  • 10 तुलसी के पत्ते
  • एक चम्मच शहद

कैसे बनाएं?

तुलसी के पत्तों और करी पत्तों को एक साथ ग्राउंड करके एक पेस्ट बना लें। जब यह बन जाए तो उसे एक कटोरे में डाल लें और उसमें शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को एक चम्मच रोज सुबह सुबह खाली पेट खाएं। आप अगर चाहें तो इसमें एक इंच कसी हुई हल्दी की जड़ भी डाल सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हर्ब्स और मसाले

भारत मसालों और जड़ी बूटियों की भूमि है। यहां आयुर्वेदिक उपचार बनाते समय बहुत सी जड़ी बूटियों और मसालों का प्रयोग किया जाता है। वह सुरक्षित भी होते हैं और प्राकृतिक होने के कारण किसी तरह के साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं और इन जड़ी बूटियों के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इस समय के दौरान आप भारतीय मसालों और जड़ी बूटियों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हमने जो हर्बल पेस्ट बनाया है वह भी जड़ी बूटियों और कुछ भारतीय मसालों से ही बना है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है।

Also Read

More News

आयुर्वेदिक पेस्ट से मिलने वाले लाभ

इस पेस्ट में प्रयोग होने वाली तीनों चीजें हमारी सेहत के लिए लाभदायक मिनरल्स और विटामिन से भरपूर है। अगर हम उन तीनों को एक साथ मिला देते हैं तो उसके लाभ और अधिक बढ़ जाते हैं।

करी पत्ते : करी पत्तों में मैग्नेशियम, कॉपर, विटामिन ए, बी, सी और बी 2 होते हैं। इसमें एंटी डायबिटिक, एंटी बैक्टिरियल और एंटी कैंसर गुण भी होते हैं। यह आपको हृदय रोगों, कैंसर के रिस्क और स्किन की बीमारियों से बचाने में सहायक है।

तुलसी के पत्ते : तुलसी के पत्ते प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करते हैं और आपको संक्रमण से दूर रखते हैं। इसमें एंटी बैक्टिरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण होते हैं जो आपके शरीर में फॉरेन पेथोजेन को आने से रोकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शहद : शहद को बहुत लम्बे समय से खांसी और जुखाम की एक दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल, एंटी बैक्टिरियल और एंटी ऑक्सिडेंट गुण होते हैं। यह आपके गले के दर्द को कम करने में भी मदद करता है।

About the Author

... Read More