Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नहाने से पहले नाभि पर देसी घी लगाकर करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Benefits Of Ghee On Navel : रोजाना नाभी में घी लगाकर उसके आसपास थोड़ी देर मालिश करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

नहाने से पहले नाभि पर देसी घी लगाकर करें मालिश, इन 5 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Written by anant shukla |Updated : October 31, 2024 8:01 AM IST

Ghee On Navel :  नाभि को शरीर की ऊर्जा का केंद्र बिंदु माना जाता है। इसलिए नाभि की साफ-सफाई बहुत ही जरूरी होती है। अक्सर हमारी दादी-नानी होंठ फटने की स्थिति में नाभि पर तेल लगाने की सलाह देती हैं। ऐसा माना जाता है कि नाभि पर तेल लगाने से आपके लिप्स सॉफ्ट होते हैं। वहीं, स्किन भी मॉइस्चराइज हो सकता है। तेल के अलावा आप नाभि पर देसी घी भी लगा सकते हैं। देसी घी में कई तरह के पोषक तत्विव जैसे - विटामिन ई, विटामिन डी, कोलेस्ट्रॉल, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर,  प्रोटीन और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी विकारों को दूर कर सकते हैं। अगर आप नाभि पर घी लगाते हैं, तो इससे कब्ज, दस्त, पेट में होने वाले दर्द की परेशानी कम होती है। इस लेख में हम आपको नाभि पर नहाने से पहले देसी घी लगाने के फायदे क्या होते हैं, इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

नाभि पर देसी घी लगाने के फायदे - Benefits of Applying Ghee in the Navel

स्किन मॉस्चराइजर

चमकदार त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती है। नाभि में घी लगाने से आपका ये सपना साकार हो सकता है। नहाने से पहले घी लगाने से काफी फायदा हो सकता है। यह आपकी स्त्वकिन को मॉस्चराइज करता है और ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन पर चमक आती है।

पाचन तंत्र में सुधार

नाभि पर घी लगाने से पाचन एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं, जिससे अपच, एसिडी और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप भी अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो नाभी में घी लगा सकते हैं।

Also Read

More News

कब्ज की समस्या से छुटकारा

कब्ज की समस्या से छुटाकारा पाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।  इसके लिए नाभि में घी की 2-3 बूंदे डालकर अपने हाथों से मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने से पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

जोड़ों के दर्द राहत

यदि आपको जोड़ों में दर्द की परेशानी रहती है, तो इस स्थिति में घी लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए घी की कुछ बूंदे नाभि में डलकर अच्छे से मालिश करें। रोजाना ऐसा करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है।

वात दोष रहता है संतुलित

आयुर्वेद की मानें तो नाभि पर घी लगाने से वात दोष संतुलित होता है। अगर वात दोष असंतुलित हो जाता है, तो व्यक्ति को चिंता, बेचैनी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में नाभि पर देसी घी लगाना चाहिए। यह वात ऊर्जा को संतुलित करके शांति और स्थिरता प्रदान कर सकता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी खांसी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में नाभि में घी की मालिश एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए नहाने से पहले नाभि पर 2-4 बूंदे घी के डालकर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करन से सर्दी जुकाम के साथ-साथ सर्दी की वजह से हो रही सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : घी और काली मिर्च खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होती हैं कई समस्याएं

About the Author

... Read More