Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। पहला गुड़ कोलेस्ट्रॉल जिसे एचडीएल भी कहते हैं। वहीं दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल जिसे एलडीएल कहा जाता है। यह दोनों ही कोलेस्ट्रॉल हमें खाने के द्वारा प्राप्त होते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में कई तरह के रोगों का कारण बनता है। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं शामिल हैं। एलडीएल के लेवल को कंट्रोल रखने के लिए सबसे जरूरी है कि हम ऐसी खाने की चीजों से परहेज करें जिसमें बहुत अधिक मात्रा में फैट हो। वही एचडीएल कोलेस्ट्रॉल हमारी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करता है। एचडीएल का लेवल अनाज, फली,सब्जियां और फल जैसी चीजों को खाने से बढ़ता है। शरीर में जमा गुड़ कोलेस्ट्रॉल धूप के संपर्क में आने पर शरीर में विटामिन-डी का निर्माण करता है। यदि आप बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेद में कुछ पत्तियों का वर्णन किया गया है, जिनका रोजाना सेवन करने से आपका बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे पत्तियां..
करी पत्ते में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि इसका सेवन करने से हमारे शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है।
करी पत्ते का सेवन आप रोजाना 8-10 पत्तों की मात्रा में कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पत्तों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
धनिए की पत्तियों का इस्तेमाल हमारे घरों में रोजाना खाना बनाने में किया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि यह पत्ते खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
धनिए के पत्तों का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप इसका सेवन सलाद के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। और इसकी चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल करने के लिए यदि आप कोई घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो जामुन के पत्ते आपके बेहद काम आ सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंथोसायनिन तत्व हमारी नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देते हैं।
जामुन की पत्तियों का सेवन आप पाउडर के रूप में या चटनी बनाकर कर सकते हैं।
शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कंट्रोल करने के लिए मेथी के पत्ते रामबाण साबित होते हैं। यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप रोजाना मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेथी के पत्तों का सेवन आप सलाद के तौर पर कर सकते हैं लेकिन आमतौर पर मेथी का इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता है।
विटामिन-ए, विटामिन-सी और खनिज तत्वों से भरपूर केल हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर पाए जाते हैं।
आप रोज सुबह खाली पेट केल के पत्तों का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।