Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर फेंक देगी ये 5 जड़ी-बूटियां, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Kharab cholesterol kaise kam kare : खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कुछ खास तरह की जड़ी-बूटियां फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन हर्ब्स के बारे में-

खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर फेंक देगी ये 5 जड़ी-बूटियां, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Written by Kishori Mishra |Updated : April 5, 2024 4:06 PM IST

Best herbs for bad cholesterol lowering : आज के समय में खराब होती जीवनशैली और खान-पान की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रशेर और तंत्रिका क्षति जैसी गंभीर परेशानियां शामिल हैं। सीडीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते हैं और तेल युक्त खाद्य पदार्थों का काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में काफी ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए बेहतर खानपान के साथ-साथ कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को भी शामिल किया जा सकता है। जी हां, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने वाली जड़ी-बूटियां कौन सी हैं?

अदरक से कंट्रोल करें खराब कोलेस्ट्रॉल

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए अदरक का सेवनकरना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। दरअसल, अदरक बायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर होता है, जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अपने आहार में 1 इंच अदरक का टुकड़ा शामिल करें।

मेथी का बीज कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने के लिए आप मेथी के बीजों का सेवन करें। मेथी का बीज विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना 1 गिलास मेथी के बीजों से तैयार पानी का सेवन कर सकते हैं।

Also Read

More News

अश्वगंधा से कंट्रोल करें खराब कोलेस्ट्रॉल

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रबंधित करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं, यह हृदय रोगों को रोकने में महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से अगर आप डॉक्टर की सलाह पर अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है।

आंवला कोलेस्ट्रॉल स्तर को करता है कम

आंवले में विटामिन, फाइबर, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, फास्फोरस और आयरन जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में असरदार साबित हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रोजाना आधे आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसके अवाला आंवला से तैयार चटनी का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे तुलसी की पत्तियां

तुलसी की पत्तियों में ज़ेनॉयल होता है, जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मददगार साबित हो सकता है। तुलसी की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर की विषाक्तता को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसकी पत्तियों को अपने आहार में जोड़ते हैं, तो इससे काफी हद तक तक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कुछ खास तरह के हर्ब्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इन हर्ब्स का प्रयोग कर रहे हैं या फिर आपकी स्थिति गंभीर है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से सलाह लें।