सोरायसिस को जड़ से खत्म कर देंगी घर में पड़ी ये 5 चीजें, आप भी करें ट्राई

Psoriasis ka Ilaj : आयुर्वेदिक नुस्खों से सोरायसिस का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें आयुर्वेदिक नुस्खों का प्रयोग 

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : October 27, 2024 5:17 PM IST

Psoriasis Home Remedies : सोरायसिस स्किन से जुड़ी परेशानी है, जो जेनेटिक कारणों से होता है। मुख्य रूप से यह आपकी इम्यूनिटी पर अटैक करता है। इस स्थिति में स्किन पर पपड़ीदार और लाल रंग के चकत्ते उभर जाते हैं। आमतौर पर सोरायसिस के धब्बे आपकी कोहनी, घुटनों और स्कैल्प पर नजर आते हैं। लेकिन अन्य हिस्सों में यह परेशानी दिख सकती है। सोरायसिस की स्थिति में आपको समय पर इलाज की जरूरत होती है। अगर आप समय पर इस समस्या का इलाज नहीं कराते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। कुछ घरेलू नुस्खों या आयुर्वेदिक चिकित्सा की मदद से सोरायसिस का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं सोरायसिस को खत्म करने के लिए कौन-कौन से आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा सकते हैं?

बादाम से करें सोरायसिस का ट्रीटमेंट

सोरायसिस की परेशानी को कम करने के लिए आप बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करीब 10 बादाम लें, इसे पीसकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसे साफ कर लें। इससे खुजली और जलन की परेशानी कम की जा सकती है।

एलोवेरा जेल से करें सोरायसिस का इलाज

सोरायसिस का इलाज करने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन ई, एंटी-मिक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण को बढ़ने से रोक सकता है। इतना ही नहीं, एलोवेरा में हीलिंग गुण होता है, जिससे स्किन पर होने वाली खुजली और जलन शांत की जा सकती है।

गंधक है प्रभावी

आयुर्वेद में गंधक का इस्तेमाल कई तरह की परेशानियों को कम करने के लिए किया जाता है। यह आपकी स्किन की परेशानियों को कम करने में काफी असरदार हो सकता है। सोरायसिस से प्रभावित हिस्से पर आप गंधक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा दूध लेकर इसमें गंधक मिक्स करें, इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे पानी से धो लें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम होगी।

नीम के तेल का करें इस्तेमाल

सोरायसिस के इलाज के लिए आप नीम के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-एलर्जिक गुण होता है, जो आपकी स्किन को संक्रमण से सुरक्षित रख सकता है। इसके साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन और जलन को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप सोरायसिस से जूझ रहे हैं, तो नीम के तेल में नारियल तेल को मिक्स करके अपने प्रभावी हिस्से पर लगाएं। इससे काफी हद तक आराम मिलेगा। यह स्किन की ड्राईनेस को भी कम कर सकता है।

तोरई के पत्ता है असरदार

सोरायसिस का इलाज करने के लिए तोरई के पत्तों का इस्तेमाल करना काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच तोरई के पत्तों का रस निकाल लें, इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल और एलोवेरा जेल मिक्स क लें। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे सोरायसिस की परेशानी कम हो सकती है।

Also Read : क्या टमाटर खाने से सोरायसिस बढ़ जाता है?