hamburger icon
A
Read in English

बालों को लंबा और घना बनाती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद

बालों को लाभ पहुंचाने के लिए आपको प्राकृतिक रेमेडीज का प्रयोग करना चाहिए जिससे आपके बालों को प्राकृतिक रूप से पोषण मिल सके।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 2, 2023 10:55 AM IST

बालों और स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं का इलाज प्रकृति के पास है। आपको अगर बाल लंबे करने हैं या झड़ने से रोकने हैं तो कुछ प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करके आप लाभ पा सकते हैं। बालों में केमिकल्स का प्रयोग करने से बचना चाहिए और प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट्स भी नहीं मिलता है। अगर आप बालों को लम्बे और स्वस्थ स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको कुछ प्राकृतिक हर्ब्स का प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन कौन से हैं ये हर्ब्स।

बाल बढ़ाने के लिए यह हर्ब्स हैं काफी लाभदायक

रोजमेरी

बालों के विकास के लिए सबसे अच्छी और प्रसिद्ध हर्ब्स में से एक रोजमेरी है। इस ऑयल को आप किसी भी अन्य ऑयल जैसे कैरियर ऑयल या फिर नारियल के तेल के साथ मिला कर प्रयोग कर सकती हैं। यह एक तरह का एसेंशियल आयल ही है। इस तेल को बालों में लगाने से कई लाभ मिल सकते हैं जैसे इसका प्रयोग करने से बाल सफेद होने से भी बच सकते हैं। अगर आपको डैंड्रफ जैसी समस्या है या फिर फ्लेकी हेयर हैं तो आपको रोजमेरी ऑयल का प्रयोग करना चाहिए।

एलोवेरा

हेयर केयर और स्किन केयर के लिए एलोवेरा जेल बहुत अच्छा रहता है। बाल हेल्दी रूप से बढ़ रहे हों इसके लिए सिर का pH लेवल बैलेंस होना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकती हैं। यह आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर का प्रयोग करता है और बाल झड़ने से बचाता है। आपको केवल जेल को अपने बालों में लगाना है और सिर को पोषण प्राप्त करने दें।

पिपरमिंट

यह हर्ब भी बालों के लिए काफी लाभदायक होती है। इससे बाल बढ़ने में भी बहुत ज्यादा मदद मिलती है। अगर आपका स्कैल्प इरिटेट हो गया है तो इससे ठीक होने में मदद मिलती है। यह आपके हेयर फॉलिकल को भी स्टिमुलेट करने में मदद करता है। अगर आपको सिर में फंगल इन्फेक्शन या फिर किसी तरह की डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो गई हैं तो आपको इस तेल का प्रयोग करना शुरू कर देना चाहिए।

लैवेंडर

लेवेंडर आपके बालों के लिए एक काफी अच्छा एसेंशियल ऑयल का काम करता है। यह फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को कम करने में काफी लाभदायक है। लेवेंडर एसेंशियल ऑयल आसानी से उपलब्ध होता है और इसका प्रयोग करियर ऑयल में मिक्स करके किया जा सकता है जैसे नारियल, ऑलिव ऑयल आदि। इसके अलावा इसे प्रयोग करने का एक और तरीका भी है और वह है इसे चाय के रूप में पीना। यह आपके बालों के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छा है।

गुड़हल

यह फूल रोजा साइनेन्सिस के नाम से भी जाना जाता है और यह खाने लायक होता है। इस फूल की चाय पीने से बालों को काफी लाभ मिल सकता है। बालों को बढ़ाने में भी यह फूल काफी लाभदायक होता है। यह आपके हेयर फॉलिकल को स्टिमुलेट करता है जिसकी वजह से आपके बाल अच्छे से और हेल्दी रूप से बड़े होते हैं। यह आपके बालों के फॉलिकल साइज को भी बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष: यह सारी प्राकृतिक रेमेडी आपके बालों के लिए बहुत लाभदायक होती हैं और अगर आप इनका प्रयोग नियमित रूप से करते हैं तो आपको काफी जल्द ही अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। हफ्ते में एक से दो बार इन एसेंशियल ऑयल से अपने बालों और स्कैल्प की मसाज करें।