
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 2, 2023 6:01 PM IST
Herbs To Improve Digestion In Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। यदि पाचन तंत्र बेहतर हो, तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान, खराब जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण ज्यादातर लोग कमजोर पाचन के समस्या का सामना कर रहे हैं। पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से पेट दर्द, ब्लोटिंग, गैस, भूख न लगना और आंत में सूजन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। खराब पाचन के कारण हम जो भी खाते हैं, उसका पूर्ण लाभ शदीर को नहीं मिल पाता है। इतना ही नहीं, कमजोर पाचन के कारण हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आयुर्वेद की ओर रुख कर सकते हैं। डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां कारगर साबित हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको पाचन तंत्र को मजबूत बनाने वाली 5 जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आंवला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को नैचुरल तरीके से दूर करने का एक कारगर उपाय है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच, ब्लोटिंग और इरिटेबल बॉवेल डिजीज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका प्रयोग शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। मुलेठी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट को शांत करने में मदद करती है। इसमें ग्लाइसीराइजिन नामक यौगिक मौजूद होता है, जो सूजन को काम करने और पेट में एसिड के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। मुलेठी का सेवन गट हेल्थ को बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
एलोवेरा को प्राकृतिक रेचक माना जाता है। यह पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद योग पाचन तंत्र की सूजन को कम करने और डाइजेशन को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से अपच, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद गुण संपूर्ण स्वास्थ्य के बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। यह पेट की सूजन को कम करने और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में पुदीना शामिल कर सकते हैं। इसमें मेंथॉल होता है, जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है। पुदीने का सेवन करने से मतली, गैस, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां काफी मददगार साबित हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो इनका इस्तेमाल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।