Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर के दर्द से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इसका इलाज

Ayurvedic Herbs For Body Pain: अगर आप शरीर में दर्द से परेशान हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों आपके काम आ सकती हैं। जानें ऐसी ही 5 जड़ी-बूटियों के बारे में।

शरीर के दर्द से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इसका इलाज

Written by priya mishra |Published : October 27, 2023 8:35 PM IST

Ayurvedic Herbs For Body Pain In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर दर्द की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। शरीर में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। थकान, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना और नींद न पूरी होने की वजह से शरीर में दर्द हो सकता है। कई बार बदन दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्क्त होने लगती है। ऐसे में, इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ कारगर जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी उपयोगी है। आप अश्वगंधा चूर्ण का गिलास पानी या गर्म दूध के साथ ले सकते हैं।

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप बदन दर्द से परेशान हैं, तो हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको किसी भी प्रकार के दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।

Also Read

More News

त्रिफला

त्रिफला तीन जड़ी-बूटियों- हरीतकी, आमलकी और विभीतकी को मिलाकर बनता है। इसका सेवन करने से नसों को आराम मिलता है और दर्द से राहत मिल सकती है। आप रोज एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। इससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से आराम मिल सकता है।

दालचीनी

दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने के साथ-साथ सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

तिल का तेल

तिल के तेल में विटामिन-बी6, पोटैशियम, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। शरीर दर्द से राहत पाने के लिए आप तिल के तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर इससे अपने पूरे शरीर की अच्छी तरह मालिश करें। इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।