Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ayurvedic Herbs To Control Blood Sugar: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह समस्या ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
आयुर्वेद में गिलोय का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से चयापचय में सुधार, कोलेस्ट्रॉल कम करने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिल सकती है।
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह शरीर की सूजन को कम करने में भी प्रभावी होती है। इसका सेवन करने से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है, जिससे अचानक से शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है। अपनी डाइट में हल्दी को सब्जी, चाय या पानी के रूप में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, हल्दी वाला दूध भी ब्लड शुगर को कंट्रोल के लिए फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करती है, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं।
आंवला भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक असरदार साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइपोग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।