सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 आयुर्वेदिक हर्ब्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Immunity Boosting Herbs: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां प्रभावी साबित हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 19, 2024 11:35 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Mandeep Singh Basu

Best Herbs For Increasing Immunity: सर्दियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकती हैं। आइए, जगत फार्मा के डायरेक्टर डॉ मनदीप सिंह बासु से जानते हैं जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

अश्वगंधा

अश्वगंधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर को तनाव से निपटने में मदद करता है, जो कमजोर प्रतिरक्षा का एक प्रमुख कारण है। यह कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह से अश्वगंधा चूर्ण या कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं।

गिलोय

आयुर्वेद में गिलोय को अमृता के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप गिलोय का सेवन जूस या कैप्सूल के रूप में कर सकते हैं।

तुलसी

आयुर्वेद में तुलसी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यह सर्दी-खांसी, फ्लू और साइनस संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या इसके सेवन चाय के रूप में कर सकते हैं।

हल्दी

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह संक्रमण से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके लिए आप आप रोज रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह में बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source