
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : October 11, 2024 6:01 PM IST
Ayurvedic Treatment For Arthritis: अर्थराइटिस या गठिया की समस्या आज के समय में काफी आम हो चुकी है। इस बीमारी में जोड़ों में सूजन, दर्द और लालिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। कई बार अर्थराइटिस का दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को घुमाने, मोड़ने और हिलाने तक में परेशानी होती है। इसकी वजह से व्यक्ति रोजमर्रा की जीवनशैली बुरी तरह प्रभावित होती है। अगर आप अर्थराइटिस को मैनेज करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से गठिया की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए, आयुशक्ति की आयुर्वेद चिकित्सक डॉ स्मिता नरम से जानते हैं गठिया के आयुर्वेदिक इलाज के बारे में विस्तार से -
अर्थराइटिस के इलाज में अदरक काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं या इसके तेल का उपयोग कर सकते हैं।
तिल के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के ऊतकों को पोषण देते हैं। इसके नियमित सेवन से अर्थराइटिस की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप एक चम्मच तिल के बीजों को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद इसे मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इस मिश्रण को छान लें और इसका दिन में दो बार सेवन करें।
अर्थराइटिस के लिए आयुर्वेदिक उपायों में अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल भी शामिल है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप अरंडी के तेल को हल्का गुनगुना कर लें। फिर इससे जोड़ों की अच्छे से मालिश करें।
गुग्गुल एक बेहद शक्तिशाली जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका गठिया जल्दी ठीक हो सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।