नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर निकाल फेंकेंगे ये 3 आयुर्वेदिक पत्ते, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Herbal Leaves For High Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 28, 2024 3:18 PM IST

Herbal Leaves To Reduce High Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ नैचुरल उपायों की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पत्तों को बारे में बताएंगे, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

करी पत्ता

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करी पत्ता का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से नसों को साफ करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या फिर इसके पानी का सेवन कर सकते हैं।

तुलसी के पत्ते

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए तुलसी के पत्ते बेहद असरदार साबित हो सकते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से एलडीएल के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 3-4 तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं या इसके अर्क का सेवन कर सकते हैं।

नीम के पत्ते

नीम के पत्ते भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में प्रभावी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और लिपिड को नियंत्रित करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें 6-7 नीम के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छानकर इसका सेवन करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source