
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 4, 2020 5:01 PM IST
माइंड और बॉडी को रिलेक्स करेंगी ये 3 आयुर्वेदिक मसाज
आयुर्वेद हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। बीमारियों के उपचार से लेकर चेहरे को साफ और निखरा हुआ बनाने तक, आयुर्वेद अपनी सेवाओं को युगों-युगों से प्रदान करता रहा है। लोग आयुर्वेदिक उपचार की ओर इसलिए भी रुख करते हैं क्योंकि एक तो इसका इलाज पक्का होता है और साथ ही किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आयुर्वेदिक उचार में थैरेपी बहुत असरकारी मानी जाती है। आमतौर पर आयुर्वेदिक उचार में सुगंधित तेलों (अरोमा ऑयल) के साथ प्रेशर, वाइब्रेशन और विभिन्न गतियों के संयोजन के साथ दिया जाता है। आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक मसाज करने के कुछ ऐसे बेस्ट तेल बता रहे हैं जो तनाव, सिर दर्द, बॉडी पेन और अन्य विकारों को भी दूर करते हैं।
स्किन की मसाज करने के लिए ऑलिव ऑयल सबसे बेस्ट माना जाता है। ऑलिव ऑयल स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करने के साथ ही सॉफ्ट और चमकदार भी बनाता है। जैतून के तेल में मौजूद पोषक तत्व स्किन को नमी भी प्रदान करता है। इस तेल से मालिश करने पर बॉडी पेन से राहत मिलती है।
बादाम के तेल में कई गुण होते हैं। यह तेल स्किन को पोषण देने के साथ ही सेल्स को मजबूत कर बॉडी पेन से राहत दिलाता है। बादाम के तेल से मालिश करने से स्किन में चमक आती है और स्किन के कई तरह के विकार भी दूर होते हैं। बादाम के तेल से नियमित मालिश करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। बादाम के तेल से मालिश करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। जिन लोगों को एनिमिया की शिकायत होती है बादाम के तेल से वह भी सही होती है।
सरसों के तेल में कई एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं। यह तेल शरीर की थकान और मासपेशियों के दर्द को दूर करने में भी लाभकारी होता है। जब सरसों के तेल से मालिश की जाती है तो हड्डियां मजबूत होती है और बॉडी को पोषण भी मिलता है।
जोजोबा ऑयल में जबरदस्त एंटी बैक्टीरियल होते हैं जो स्किन को पोषण देते हैं। जिन लोगों को स्किन प्रॉब्लम होती है जैसे कि मुंहासे, पिग्मेंटेशन और टैनिंग जैसी चीजें भी दूर होती है। यह तेल त्वचा को पोषण देता है, उसे टाइट करता है और उसमें नमी भरता है।