क्या आप भी पीते हैं सुबह-सुबह गुनगुना पानी? जानिए आयुर्वेद में पानी पीने के नियम

Lukewarm Water in Morning : सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से पहले आपको इसके सही नियम के बारे में मालूम होना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं इस बारे में- 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 22, 2023 3:42 PM IST

Lukewarm Water in Morning : हम में से कई लोग सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। कई लोगों को गर्म चाय या फिर नींबू पानी पीना पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में सुबह-सुबह पानी पीने का भी एक नियम होतो हा। जी हां, जब आप दिन की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ करते हैं, तो आपको इससे जुड़ी बातों पर भी ध्यान देने की आवश्यता होती है। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

इन दोषों के आधार पर रहना चाहिए पानी का तापमान

गाजियाबाद स्वर्ण जंयती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुत चतुर्वेदी का कहना है कि शारीरिक दोष के हिसाब से व्यक्ति को सुबह के समय गुनगुना पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

कफ दोष

यदि आपको कफ की परेशानी है, तो आपको गर्म पानी का सेवन चुस्की की तरह से करना चाहिए। यानी ऐसे में पानी थोड़ा अधिक गर्म हो, इससे शरीर से टॉक्सिक बाहर होता है।

पित्त दोष

पित्त दोष में पानी को शरीर के तापमान तक ठंडा करने की आवश्यकता होती (is warm water good for pitta dosha) है। इस स्थिति में अधिक गर्म पानी पीने से नुकसान होने का खतरा रहता है।

वात दोष

वात दोष की स्थिति में अधिक गर्म और अधिक ठंडे पानी से परहेज करने की जरूरत होती है। कोशिश करें कि इस स्थिति में गुनगुना पानी ही पिएं।

इस तरह से पिएं पानी

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुत चतुर्वेदी का कहना है कि सुबह के समय सबसे पहले उठकर गर्म पानी पी लेना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। इससे आपको नुकसान होने की संभवना हो सकती है। मुख्य रूप से सादा पानी पीना सही नहीं होता है। इसलिए कोशिश करें कि गर्म पानी में थोड़ा सा घी या फिर नींबू को मिक्स कर लें।

हालांकि, अगर आप किसी तरह का ट्रैवल कर रहे हैं, तो ऐसे में सादा पानी पिया जा सकता है। लेकिन कोशिश करें कि इस पानी में शहद, नींबू या फिर घी को मिक्स कर लें। इससे स्वास्थ्य को अधिक लाभ पहुंच सकता है। वहीं, पानी कभी भी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, इसे हल्का सा गुनगुना ही रखें।

इस तरह से गुनगुना पानी पीने के लाभ

  • अगर आप गुनगुने पानी में घी या फिर नींबू को मिक्स करके पीते हैं, तो इससे आंतों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • यह आपके खाने की क्रेविंग्स को कम कर सकता है, जिससे आपके वेट वॉस तेजी से हो सकता है।
  • ब्लोटिंग, एसिडिटी, पेट में होने वाली परेशानियों को कम करने में भी यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • सुबह-सुबह इस तरह के गुनगुना पानी पीने से आपकी स्किन भी साफ हो सकती है।

आयुर्वेद में पानी पीने के नियम काफी अलग हैं, इसलिए अपनी शारीरिक स्थिति के हिसाब से पानी पिएं। ताकि आपको किसी तरह की विपरीत स्थिति का सामना न करना पड़े।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.