कोलेस्ट्रॉल की परेशानियों में दवा से कम नहीं है ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, एक्सपर्ट से जाने सेवन का तरीका

Herbs for high cholesterol :  हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 15, 2023 11:34 AM IST

Herbs for high cholesterol : हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर कई तरह की गंभीर परेशानियां जैसे- हार्ट अटैक, स्ट्रोक, खून का गाढ़ा होना इत्यादि हो सकती हैं। ऐसे में मरीजों को अपनी नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाना बहुत ही जरूरी है। शररी में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देने के साथ-साथ कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का भी प्रयोग किया जा सकता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती में स्थित परामर्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। हालांकि, इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग करने से पहले एक बार आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह लें। आइए जानते हैं नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में-

कोलेस्ट्रॉल के लिए कौन सी जड़ी-बूटियां अच्छी है? - Best Herbs for High Cholesterol

आमलकी से कोलेस्ट्रॉल घटाने में मिलेगी मदद

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि आमलकी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत है। इससे आप अपने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकते हैं। यह शरीर में पित्त दोष को ठीक करके संतुलित करता है। नियमित रूप से आमलकी सीरम का प्रयोग करने से आप काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को घटा सकते हैं।

हरीद्रा में है कोलेस्ट्रॉल कम करने का गुण

हरीद्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। इसका प्रयोग आयुर्वेद की कई तरह की दवाओं का निर्माम करने के लिए किया जाता है। शरीर में अत्यधिक मात्रा में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में यह बूटी आपके लिए गुणकारी हो सकती है। इसके अलावा यह कई बीमारियों का इलाज करने में आपकी मदद करती है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए रामबाण है तिल

आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार, तिल के अर्क का प्रयोग करने से शरीर में जमा हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह हाइपरटेंशन का भी इलाज कर सकता है। 

यव से कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल

शरीर की मजबूती को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में कुछ जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने में यह जड़ी-बूटी आपके लिए असरदार साबित हो सकती है। खासतौर पर लिवर में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने में यहब काफी फायदेमंद होती है। 

पुनर्नवा कोलेस्ट्रॉल करे कम

कोलेस्ट्रॉल, अस्थमा जैसी गंभीर से गंभीर परेशानियों का इलाज करने में यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी काफी लाभकारी माना जाता है। इस बूटी की मदद से आप हृदय रोग के खतरों को कम कर सकते हैं।  

कैसे करें सेवन?

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अगर आप किसी विशेष परेशानी के लिए इन बूटियों का सेवन करते हैं, तो एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। क्योंकि कई बार मरीज अन्य दवाओं के साथ इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का खुद से प्रयोग करने लग जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें फायदे की बजाय नुकसान होने लगता है। ऐसे में बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के आयुर्वेदिक हर्ब्स का प्रयोग न करें। 

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी काफी फायदेमंद होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो सबसे पहले एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इन बूटियों का प्रयोग करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source