शरीर की इन 10 समस्याओं में करें आम की पत्तियों का सेवन, जानें तरीका और फायदे

Mango leaves uses: आम की पत्तियों में एथिल एसीटेट और कई ऐसे कंपाउंड होते हैं जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : July 1, 2022 12:53 PM IST

Mango leaves benefits: भारत में आम की पत्तियों को शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये सेहत के लिए भी इसके कई फायदे हैं। जी हां, आयुर्वेद में आम की पत्तियों के अर्क को कई समस्याओं का रामबाण इलाज कहते हैं। पारंपरिक चीनी चिकित्सा में तो आम के छाल, पत्ते, जड़ और फल का भी इस्तेमाल किया जाता है। विशेष रूप से पत्तियों को डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज में इस्तेमाल होता है। तो, आइए जानते हैं ऐसी 10 समस्याएं जिनमें आप आम की पत्तियों का उपयोग (mango leaves uses) कर सकते हैं।

शरीर की इन 10 समस्याओं में करें आम की पत्तियों का सेवन-Benefits of Mango leaves in hindi

1. हाई ब्लड शुगर में (Mango leaves for high blood sugar)

हाई ब्लड शुगर मेंआम के पत्ते कई तरह से काम आ सकते हैं। इन पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन होता है जो प्रारंभिक डायबिटीज के इलाज में मदद कर सकता है। इसमें 3 बीटा टारेक्सॉल (3 beta taraxerol) और एथिल एसीटेट भी होते हैं, जो हाइपरग्लेसेमिया के इलाज में मदद करते हैं। इसलिए ये डायबिटीज की समस्या में भी फायदेमंद है। इसके लिए बस एक कप पानी में 10-15 आम के पत्तों को उबाल सकते हैं। फिर इस पानी को रात भर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसे पी लें।

2. हाई बीपी की समस्या में (Mango leaves for high bp)

आम के पत्तों में हाइपोटेंशन गुण होते हैं यानी यह हाई बीपी को कम करने में मदद करता है। पत्तियां ब्लड वेसेल्स को मजबूत और स्वस्थ बनाती हैं और वैरिकाज़ नसों की समस्या से बचाते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट आम की पत्तियों का चाय पिएं।

3. पथरी होने पर (Mango leaves for kidney stones)

आम के पत्तों के पाउडर का उपयोग पित्त पथरी और गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए किया जाता है। यह गुर्दे यानी कि किडनी की पथरी को तोड़ने और पेशाब के माध्यम से आपके शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करते हैं। इसके लिए आम के कुछ पत्ते लें और उन्हें सुखा लें। इनका पाउडर बनाकर पानी में मिला लें। इस पानी को रात भर के लिए रख दें और इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।

4. लगातार होने वाली हिचकी में (Mango leaves for hiccups)

आम के पत्ते लगातार होने वाली हिचकी में मदद कर सकते हैं। कभी-कभी हिचकी इतनी ज्यादा होने लगती है कि रुकना मुश्किल होता है। ऐसे में आम के पत्ते जादुई रूप से काम करते हैं। इसके लिए आम की ताजी पत्तियां लें और इसे चबा कर खाएं।

5. वेट लॉस में (Mango leaves for weight loss)

अध्ययनों से पता चला है कि आम के पत्ते शरीर में जमा वसा के स्तर को कम करके मोटापा कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, जब आप आम की पत्तियों को चबा-चबा कर खाते हैं तो ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में मदद करता है। इसके अलावा आप इसे इस तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं कि आम के पत्ते के पाउडर या अर्क बना लें और गुनगुने पानी के साथ इस सुबह-शाम लें। ये वेट लॉस में मदद करेगा।

6. सूजन होने पर (Mango leaves for swelling)

शरीर में सूजन की कई वजह हो सकती है। जैसे कि ये यूरिक एसिड के बढ़ने के कारण हो सकता है, शरीर में गंदगी ज्यादा जमा होने के कारण हो सकता है या फिर वॉटर रिटेंशन के कारण हो सकता है। आम की ताजी पत्तियों को जब आप खाली पेट चबाते हैं तो इसका अर्क पहले तो शरीर को डिटॉक्स करने के प्रोसेस में लग जाता है। दूसरा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पैरों में सूजन दूर करता है।

7. सांस से जुड़े रोगों में (Mango leaves for respiratory system)

श्वसन संबंधी समस्याओं में आम के पत्ते काफी लाभदायक हैं। ये सर्दी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर थोड़े से शहद के साथ पानी में उबालकर पीने से खांसी ठीक हो जाती है। साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

8. बालों की समस्याओं में (Mango leaves for hair problems)

बालों के विकास में भी आम की पत्तियां बहुत फायदेमंद हैं। ये पत्ते विटामिन सी और ए जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ बालों के लिए महत्वपूर्ण कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। यह आपके बेजान बालों में चमक लाते है। दूसरा आम के पत्तों में मौजूद फ्लेवोनोइड्स बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर सकते हैं। इसके लिए आम की ताजी पत्तियां चबाएं या फिर आम के ताजे पत्तों का महीन पेस्ट बना लें। पेस्ट को बालों पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद पानी से बालों को धो लें।

9. एक्ने और झुर्रियों में (Mango leaves for acne and wrinkles)

आम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि एक्ने की समस्या को दूर कर सकता है। इसके अलावा आम के पत्ते का अर्क महीन रेखाओं, उम्र बढ़ने के संकेतों और त्वचा के रूखेपन को कम कर सकता है। यह कोलेजन उत्पादन में भी मदद करता है जो चेहरे से झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम कर सकता है। साथ ही आम के पत्तों में मौजूद एंथोसायनिन जलन से तुरंत राहत देता है। इसके लिए आप आम की पत्तियों को खा भी सकते हैं और लगा भी सकते हैं।

10. एंग्जायटी में (Mango leaves for anxiety)

क्या आपको एंग्जायटी होती है? ऐसे में आप आम की पत्तियों को चबा-चबा कर खा सकते हैं। इसका अर्क मूड में चेंज ले आता है और थोड़ी देर के लिए दमन बदल देता है जिससे आपकी एंग्जायटी दूर हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source