बेकार समझकर गलती से भी न फेंके अनार का छिलका, इन 5 परेशानियों में करती है दवा का काम

Pomegranate Peel Benefits: अनार का छिलका कई परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। खासतौर पर इसके सेवन से आप मोटापा, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का क्या है तरीका?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 1, 2023 2:01 PM IST

Pomegranate Peel Benefits: हम में से अधिकतर लोग अनार का छिलका बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छिलका भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जी हां, अनार के फल की तरह अनार का छिलका भीकई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, आयरन, कैल्शियम इत्यादि से भरपूर होता है। ऐसे में इसे फेंकने की गलती न करें। इस छिलके को आप पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको कई जबरदस्द साफ हो सकते हैं। आज हम आपको अनार के छिलके से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं अनार का छिलका से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

अनार का छिलकों से सेहत को होने वाले लाभ? - Pomegranate Peel Benefits

फलों को अन्य छिलकों की तरह अनार का छिलका भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसके छिलकों को सुखाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे सेहत को क्या लाभ होंगे?

स्किन के लिए है असरदार

अनार का छिलका एंटीऑक्सीडेंट्, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में अनार के छिलके आपकी स्किन के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं। खासतौर पर इसका इस्तेमाल फेसपैक के रूप में करने से आपकी स्किन को काफी लाभ हो सकता है। यह आपकी स्किन से रैशेज, पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। साथ ही स्किन पर चमक लाने में प्रभावी है। 

गले की खराश से राहत

अनार के छिलके में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश, दर्द, चुभन इत्यादि को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा अनार का छिलका खांसी जैसी गंभीर समस्याओं को भी दूर कर सकता है। अगर आप सर्दियों में होने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं तो अनार के छिलके का इस्तेमाल जरूर करें। 

पाचन को रखे स्वस्थ

अनार का छिलका आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। दरअसल, इसमें टैनिन्स होते हैं, जो एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह पेट में होने वाली सूजन को भी कम करने में असरदार होता है। साथ ही कब्ज, बवासीर के दौरान होने वाली सूजन से भी राहत दिला सकता है। अगर आप अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त करना चाह रहे हैं तो अनार के छिलकों का सेवन करें। 

क्रोनिक डिजीज के खतरे को करे कम

अनार के छिलकों का सेवन करने से आप क्रोनिक डिजीज के खतरों को कम कर सकते हैं। इसके सेवन से आप हृदय रोग और मधुमेह जैसी गंभीर समस्याओं से राहत पा सकते हैं। दरअसल, अनार के छिलके का अर्क आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर में सुधार लाता है। इससे आप इन गंभीर समस्याओं से दूर कर सकते हैं।

सुनने की क्षमता करे बेहतर

ऑक्सीडेटिव तनाव सुनने की क्षमता खराब होने का एक प्रमुख कारण हो सकता है। ऐसे में अनार का छिलका आपके लिए प्रभावी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है, जिससे सुनने की क्षमता बेहतर हो सकती है। 

कैसे करें अनार के छिलकों का सेवन?

अनार के छिलकों का सेवन करने के लिए सबसे पहले अनार के छिलकों को सूखा लें। इसके बाद इसका पाउडर तैयार करें। अब इसे गर्म पानी मिक्स करके पिएं। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

अनार का छिलका आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source