Sleeping Difficulty: रात में नींद न आने से परेशान हैं? तो सुकून वाली नींद के लिए फॉलो करें ये प्राचीन आयुर्वेदिक तरीका

आयुर्वेद के अनुसार, यदि आप अच्छी नींद लेते हैं, तो शरीर को कोशिकाओं की मरम्मत या निर्माण करने का मौका मिलता है, यह प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 10, 2020 6:26 PM IST

शरीर को आराम देने के लिए अच्‍छी नींद बहुत आवश्‍यक है। रातभर अच्‍छी नींद अगली सुबह भरपूर एनर्जी की गारंटी होती है। लेकिन बहुत सारे लोग रात में नींद न आने की समस्‍या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो नींद की खराब गुणवत्‍ता सेहत पर बुरा असर डालती है। आमतौर पर नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- अत्‍यधिक तनाव और अवसाद, देर रात तक फोन पर वीडियो देखना, चैटिंग करना आदि कई कारण हो सकते हैं।

अगर आपको भी रात में सोने में या नींद आने में परेशानी होती है और आप सुकून की नींद सोना चाहते हैं तो ये सब आपको आसानी से मिल सकता है। जानी-मानी स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ रेखा दिवेकर ने एक प्राचीन आयुर्वेदिक तकनीक बताई है जो सुकून वाली नींद दिलाने में आपकी मदद कर सकती है।

अच्‍छी नींद के लिए प्राचीन आयुर्वेदिक तकनीक

रेखा दिवेकर के अनुसार, कांसा या तांबा, टिन और जस्‍ता या कांस्‍य के मिश्रण से बना धातु इस समस्‍या से हमें बचा सकता है।

देसी गाय के घी या कोकम बटर या नारियल के तेल के साथ एक कांसे के बर्तन से पैरों के तलवों की मालिश करने से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और आराम मिलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आपको अच्‍छी और गहरी नींद आती है।

यह कैसे करना है?

अपने बिस्तर पर जाने से पहले, देसी गाय का घी या कोकम बटर या नारियल तेल को एक छोटे कांसे के बर्तन से कुछ मिनट तक पैरों के तलवों पर मालिश करें।

दीवेकर का कहना है कि, "आयुर्वेद के अनुसार, यदि आप अच्छी नींद लेते हैं, तो शरीर को कोशिकाओं की मरम्मत या निर्माण करने का मौका मिलता है, यह प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में मदद करता है।"

यह तकनीक शरीर के लिए क्यों फायदेमंद है?

य‍ह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है और इसलिए निचले अंगों में मांसपेशियों की ताकत में सुधार होता है।

यह थकी हुई आंखों को आराम देती है।

उन्‍होंने कहा, आप अच्छी नींद ले सकते हैं। विशेष रूप से यदि आप लगभग सुबह 4 या 4:30 बजे जल्दी उठ जाते हैं और दोबारा नहीं सोते हैं और डेली रूटीन में लग जाते हैं तो यह आपकी मदद करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source