
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2021 2:48 PM IST
करेंगे अधिक काली मिर्च का सेवन तो होंगे सेहत को ये 8 गंभीर नुकसान।© Shutterstock.
Side Effects of Black Pepper in Hindi: काली मिर्च (Black Pepper) एक प्रकार का तीखा मसाला है, जो हर घर में कई खाने की चीजों में इस्तेमाल की जाती है। यह एक हेल्दी आयुर्वेदिक मसाला है, जो कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचाती (Black Pepper Benefits) है। हालांकि, काली मिर्च के अधिक सेवन से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जब आप एक दिन में अधिक काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो पेट में जलन, पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। जानें, काली मिर्च खाने से सेहत को और क्या-क्या साइड इफेक्ट्स (Side Effects of Black Pepper) हो सकते हैं।
तासीर से गर्म होती है काली मिर्च, इसलिए इसका सेवन आप सर्दियों में कर सकते हैं। लेकिन, जिन लोगों को पेट में जलन की समस्या रहती है, उन्हें इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
गर्म होने के कारण काली मिर्च से आंखों में भी जलन हो सकती है। इसका पाउडर गलती से आंखों में चला जाए, तो आंखें लाल होने के साथ ही जलन भी खूब होगा। ऐसा होने पर आंखों को पानी से धोना चाहिए।
कुछ दवाओं के साथ अधिक काली मिर्च का सेवन करने से भी रिएक्शन होता है। यदि आप भी किसी तरह की दवा खाते हैं, तो डॉक्टर से बात कर लें।
काली मिर्च अधिक खाने से पेट तो खराब होगा ही, साथ ही गेस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल डिजीज (Black Pepper Side Effects in hindi) भी हो सकते हैं। यदि आपको पहले से ही इसकी समस्या है, तो काली मिर्च ना ही खाएं।
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को काली मिर्च कम खाना चाहिए। साथ ही अपने शिशु को स्तनपान करा रही हैं, तो भी यह ना खाएं। खाने का मन करे, तो सब्जी में तीन-चार दाने ही डालें। इससे तैयार काढ़ा ना पिएं। चूंकि, इसकी तासीर गर्म होती है और स्वाद भी तीखा होता है, जो ब्रेस्ट मिल्क में घुल सकता है। इससे शिशु को दूध का स्वाद कड़वा लग सकता है। ये शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है।
काली मिर्च का अधिक सेवन त्वचा को ड्राई बना देती है, इसलिए ड्राई स्किन है तो काली मिर्च का सेवन अधिक ना करें।
गर्मियों के मौसम में भी काली मिर्च अधिक नहीं खानी चाहिए। तासीर गर्म होती है, इस कारण से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है, जिससे नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है।
कुछ लोगों में काली मिर्च स्किन में खुजली और जलन की संमस्या भी पैदा कर सकती है।
Black Pepper for Weight Loss: क्या आप जानते हैं वजन भी कम करती है काली मिर्च? जानिए यहां कैसे