सर्दी-खांसी होने पर बच्चों को कभी ना पिलाएं ये सालों पुराना आयुर्वेदिक काढ़ा, फायदे की जगह होगा नुकसान

पढ़ें अडुसा के सेवन से जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में और ऐसी स्थितियां जब लोगों को अडुसा का सेवन करने से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 20, 2022 10:00 PM IST

Side Effects Of Adusa: आयुर्वेद में बतायी गयी औषधियों, हर्ब्स, मसालों और इसेंशियल ऑयल्स (essential oils)  पर लोगों का बहुत विश्वास है। आयुर्वेद में मामूली और मौसमी बीमारियों से लेकर गम्भीर बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का भी इलाज नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और हर्ब्स की मदद से करने के तरीके बताए गए हैं। ऐसी ही एक उपयोगी और कारगर हर्ब है अडुसा जिसे अडुलसा (Adulasa) या वासा (Vasa Plant) के नाम से भी जाना जाता है। अडुसा का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने (benefits of Adusa) के लिए किया जाता है।

अडूसा सर्दी-खांसी (cold-cough), मौसमी एलर्जी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को आराम दिलाता है। वहीं, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और पेट में अल्सर जैसी समस्याओं से भी आराम दिलाने के लिए अडुसा का सेवन किया लाभकारी माना जाता है। लेकिन, फायदेमंद होने के बाद भी कुछ स्थितियों में अडुसा का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस लेख में पढ़ें अडुसा के सेवन से जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में और ऐसी स्थितियां जब लोगों को अडुसा का सेवन करने से बचना चाहिए। (Side Effects Of Adusa In Hindi)

अडुसा के सेवन के नुकसान क्या हैं? (Disadvantages Of Adusa Herb)

  1. आमतौर पर सर्दी-खांसी से आराम पाने के लिए अडुसा के अर्क (Adusa juice), इसके काढ़े या सिरप का सेवन किया जाता है। लेकिन, वयस्कों में इसका सेवन जहां सेफ हो वहीं, छोटे बच्चों को अडुसा नहीं देना चाहिए। इससे उन्हें नुकसान हो सकते हैं।
  2. इसी तरह अडुसा के ज्यादा सेवन से उल्टी (Vomiting) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  3. प्रेगनेंसी में भी अडूसा का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अडुसा के सेवन से गर्भपात या मिसकैरीज का खतरा(risk of miscarriage) बढ़ सकता है। इसीलिए, गर्भावस्था में महिलाओं के इसके सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
  4. इसी तरह छोटे बच्चों को अपना दूध पिलाने वाली या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी अडुसा का सेवन सावधानी से करना चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source