• हिंदी

शरीर में जब हो ये समस्याएं तो भूलकर भी न खाएं मखाना! आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए किन लोगों के लिए फायदेमंद है मखाना

शरीर में जब हो ये समस्याएं तो भूलकर भी न खाएं मखाना! आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए किन लोगों के लिए फायदेमंद है मखाना
शरीर में जब हो ये समस्याएं तो भूलकर भी न खाएं मखाना! आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए किन लोगों के लिए फायदेमंद है मखाना

अगर आप इन तीन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको भूलकर भी मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं।

Written by Jitendra Gupta |Published : January 27, 2022 10:51 PM IST

मखाना जिसे आप लोटस सीड्स या फिर फॉक्स नट्स के नाम से भी जानते हैं दुनिया भर में खाया जाने वाला एक लोकप्रिय और हेल्दी स्नैक है। वेट लॉस हो या फिर कोई हेल्दी डिश बनानी हो आप मखाना ट्राई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाना आखिर बनता कैसे है? दरअसल सबसे पहले कमल के बीज को धोकर साफ किया जाता है और उसे सुखाया जाता है। सूखने के बाद बीज को भूना जाता है और ठंडा होने दिया जाता है। उसके बाद इन बीजों को हाथ से साफ किया जाता हैं, जिसके बाद मखाना तैयार होता है।

आयुर्वेदचार्य डॉ. वैद्य बताते हैं कि मखाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे बनाना काफी आसान होता है। मखाने में मौजूद प्रोटीन आपकी मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में इसका सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, अगर आप इन तीन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको भूलकर भी मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं।

1- पेट की समस्याओं में

अगर आप पहले से ही किसी पेट से जुड़ी समस्यासे परेशान हैं तो आपको भूलकर भी मखाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से आपको कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पेट के रोगियों को अक्सर इस तरह के फूड के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है।

Also Read

More News

2-ब्लड शुगर हो जाता कम

मखाना भले ही दिखे में हेल्दी हो लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपके इंसुलिन लेवल में वृद्धि करने का काम करता है और डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से कम हो जाता है। डायबिटीज में आपको अगर मखाना खाना है तो आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

3-हो सकती है एलर्जी

मखाने में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जो हमारे शरीर में एलर्जी पैदा करने का काम करते हैं। अगर आप ज्यादा मात्रा में मखाना खाते हैं तो आपके शरीर में एलर्जी हो सकती है, इसलिए भूलकर भी इसका जरूरत से ज्यादा सेवन न करें।

कितना मखाना शरीर के लिए फायदेमंद

आप रोजाना एक कप सूखे भुने मखाना खा सकते हैं, जिसमें लगभग 3.9 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं इतनी मात्रा में मखाने का सेवन आपको पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक फ्लेवोनोइड, केमफेरफेरोल,क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने के साथ-साथ सूजन और बढ़ती उम्र के लक्षणोंको भी कम करने का काम करते हैं।

मखाने के फायदे

1-लो कोलेस्ट्रॉल, लो फैट,और लो सोडियम डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए इसे एक अच्छा स्नैक बनाते हैं बशर्ते सही मात्रा में यूज किया जाए तो।

2-प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है और मोटापे को रोकता है।

कैसे कर सकते हैं इसका सेवन

आप मखाने को घी के साथ भूनकर उसमें थोड़ा काला नमक डालकर नाश्ते में खा सकते हैं या फिर मखाना की खीर बनाकर भी सेवन कर सकते है।