शरीर के अकड़न, सूजन को कम कर सकता है तिल का तेल, रोजाना मालिश करने से होंगे ये लाभ

Til ke Tel Se Malish ke Fayde : तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से कई लाभ हो सकते हैं। यह वजन घटाने से लेकर शरीर के दर्द और सूजन को कम कर सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 4, 2023 10:34 AM IST

Til ke Tel Se Malish ke Fayde : तिल के तेल का इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से किया जा सकता है। यह मुख्य रूप से औषधी की तरह इस्तेमाल होता है। वहीं, कई लोग इसका प्रयोग खाने-पीने की चीजों में भी करते हैं। तिल के तेल का खाने में इस्तेमाल करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। वहीं, आयुर्वेद में इस तेल का प्रयोग मसाज ऑयल के रूप में भी किया जाता है। जी हां, तिल के तेल से शरीर के हर हिस्से की मालिश ( Sesame Oil Massage ) करने से आपको कई अलग-अलग लाभ हो सकते हैं। यह सूजन, अकड़न, दर्द इत्यादि को कम करने में काफी ज्यादा असरदार हो सकता है। इसके अलावा तिल के तेल से मसाज करने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से सेहत को क्या-क्या लाभ होंगे?

तिल के तेल से मालिश करने के फायदे 

अकड़न और सूजन से आराम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को काफी ज्यादा सूजन, अकड़न और दर्द की परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में तिल का तेल प्रभावी हो सकता है। इससे शरीर की मालिश करने से आराम मिलेगा। यह सूजन और अकड़न को कम कर सकता है। साथ ही दर्द को भी कम कर सकता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आज के समय में अधिकतर लोग अपने आंखों से जुड़ी समस्याओं के परेशान हैं। इसका कारण खानपान में कमी के साथ-साथ लंबे समय तक स्क्रीन को देखना शामिल है। ऐसी स्थिति में तिल के तेल से मालिश करने से आंखों को अधिक लाभ हो सकता है। यह आंखों की रोशनी को बेहतर करने में असरदार है। इसके अलावा यह आंखों की थकान, जलन, सूजन इत्यादि को भी कम कर सकता है।

चिड़चिड़ापन कर सकता है दूर

कई बार थकान या फिर शरीर में हार्मोन बदलाव की वजह से व्यक्ति चिड़चिड़ा महसूस करता है। ऐसी स्थिति में तिल के तेल से मालिश करना लाभकारी हो सकता है। दरअसल, जब आप तिल के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे तुरंत ब्रेन को रिलैक्स महसूस होता है। इससे आपका चिड़चिड़ापन कम हो सकता है। 

पेट की चर्बी घटाए

रोजाना अगर आप तिल के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे पेट की चर्बी काफी हद तक कम हो सकती है। दरअसल, तिल के तेल से शरीर को गर्माहट मिलती है, जिससे कैलोरी बर्न हो सकती है। इसके अलावा तिल के तेल में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर के वजन को तेजी से घटाने में मदद कर सकता है।

तिल के तेल से कैसे करें मालिश?

तिल के तेल से मालिश करने के लिए सबसे पहले तेल लें, फिर इसे तलवों पर लगाएं और अच्छे से मालिश करें। इसके अलावा आप इस तेल से पूरे बॉडी की भी मालिश कर सकते हैं। इससे काफी लाभ होगा। 

तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से काफी लाभ हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source