
Also Read
Seasonal Flu Ayurvedic Remedies: बरसात और उमस का मौसम खत्म होने के साथ अब हवाओं में ठंडक बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को अब मौसम थोड़ा ठंडा महसूस होती है। वहीं, इसके साथ ही लोगों की तबियत पर भी इसका असर दिखायी देने लगा है। धीरे-धीरे सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं लोगों में बढ़ने लगी हैं और उसी की वजह से लोगों में फ्लू के लक्षण दिखायी देते हैं। कमजोर इम्यूनिटी के कारण ये समस्याएं अधिक दिखायी देती हैं। सर्दियों की मौसम में बीमार पड़ने से बचने के लिए आप आयुर्वेद का एक नुस्खा अपना सकते हैं। यह नुस्खा है आंवले का सेवन। जी हां, आंवला आपकी इम्यून पॉवर बढ़ाकर आपको स्वस्थ बनाता है और मौसम में होने वाले बदलावों के कारण आपको बीमार नहीं पड़ने देता। सर्दी-खांसी, फ्लू के मौसम में आंवले का सेवन इन 3 तरीकों से किया जा सकता है। (Seasonal Flu Ayurvedic Remedies In Hindi.)
सर्दियों में आंवले गली-गली में ठेलों और सब्जी -फल की दुकानों पर बिकने लगते हैं। विटामिन सी से भरपूर इस फल का ताजा जूस बनाकर आप उसका सेवन कर सकते हैं। ताजे-हरे आंवलों के साथ पुदीने के पत्ते, थोड़ा नमक या गुड़ मिलाकर पीस लें। फिर इसे छानकर फ्रेश जूस पी जाएं।
गुणकारी आंवले के फायदे पाने के लिए हमारी दादी-नानी आंवले का अचार और आंवले का मुरब्बा बनाकर लोगों को खिलाया करती थीं। आप भी यह आजमाया हुआ और आसान-सा तरीका अपना सकते हैं औ खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। हर रोज आंवले का मुरब्बा खाएं, इससे आपकी इम्यून पवर बढ़ेगी और आप कम बीमार पड़ेगें।