Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बेलपत्र में छिपे हैं कई औषधीय गुण, खांसी, जुकाम जैसी अनेकों बीमारियों से दिलाए राहत

शरीर में गर्मी बढ़ने और मुंह में गर्मी के कारण हुए छाले से बेल की पत्तियां राहत दिलाती है। इसके अलावा लू लगने पर भी यह हमारे लिए फायदेमंद होते हैं।

बेलपत्र में छिपे हैं कई औषधीय गुण, खांसी, जुकाम जैसी अनेकों बीमारियों से दिलाए राहत
हार्ट अटैक के खतरे को कम करती हैं बेल की पत्तियां

Written by Kishori Mishra |Updated : March 1, 2022 3:18 PM IST

Mahashivratri  2022: बेल का शरबत गर्मियों में बहुत ही पिया जाता है। बेल के शरबत से लू और गर्मी से बचाव होता है। सिर्फ बेल ही नहीं, इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए गुणकारी होती हैं। बेल की कोमल पत्तियों को सुबह चबाकर खाने से शूल और मानसिक रोगों से शांति मिलती है। शरीर में गर्मी बढ़ने और गर्मी के कारण मुंह में हुए छाले से बेल की पत्तियां राहत दिलाती है। इसके अलावा लू लगने पर भी यह हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। इसके कई अन्य फायदे भी हैं। आइए जानते हैं बेल की पत्तियों के फायदे-

आंखों की समस्या से दिलाए राहत

बेल की पत्तियों का इस्तेमाल आंखों से संबंधित समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। आंखों में दर्द होने पर बेल की पत्तियों से रस निकालें, इस रस को स्वच्छ और पतले कपड़े से छानें। अब इस रस की दो-तीन बूंदों को आंखों में डालें। इससे आंखों में होने वाली सभी समस्याएं ठीक हो जाएंगी। इसके साथ ही इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। कंजक्टिवाइटिस की परेशानी होने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद

दिल के मरीजों के लिए बेल की पत्तियां अमृत के समान है। नियमित रूप से इसका काढ़ा बनाकर पीने से दिल के दौरे का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही इससे हमारा दिल भी मजबूत होता है और अच्छे से कार्य करता है। दिल के साथ ही बेल की पत्तियां आंतों और पेट के लिए अच्छी होती हैं। इससे पेट में कीड़े बाहर निकलते हैं।

कफ और वात को करे शांत

बेल के पत्तों  की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए यह कफ और वात को शांत करने में हमारी मदद करता है। मौसम में बदलाव के कारण होने वाले  सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या से राहत दिलाने का कार्य करता है। सर्दी-जुकाम होने पर आप बेलपत्र के रस में शहद ही कुछ बूंदें डालें। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है। इसके साथ ही इससे सांस से संबंधित समस्याएं भी ठीक होती हैं।

मोच और अंदरूनी चोट को करे ठीक

मोच और अंदरूनी चोट से राहत दिलाने में बेलपत्र हमारी मदद करता है। बेलपत्र में मौजूद एंटीबैक्टीरियल के गुण चोट को भरने का कार्य करती है। मोच में इसका इस्तेमाल करने के लिए बेल के पत्रों को पीस लें। इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाइए। इससे एक गर्म पोटली तैयार करें और चोट वाले स्थान पर लगाएं। दिन में दो-चार बार पोटली बदलें। इससे मोच की समस्या ठीक हो सकती है।

कैंसर और दिल की बीमारी से बचाव करता है नाशपाती, जानें इसके और भी लाभ

किचन में मौजूद इन 5 मसालों से हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

कोरोनावायरस से लड़ने में सक्षम है चाय और हरड़, आईआईटी वैज्ञानिकों का दावा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More