
Also Read
How to boost immunity in winter season: ठंड की वजह से सर्दियों में लोगों के बीमार पड़ने का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। वायरल इंफेक्शन, कॉमन कोल्ड और फ्लू जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स सर्दियों में तेजी से फैलती हैं और ऐसे में वे लोग इनकी चपेट में सबसे पहले आते हैं जिनके शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति कमजोर (weak immune system) होती है। इससे सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा कमजोरी और बदनदर्द जैसी परेशानियां लोगों में बहुत अधिक बढ़ सकती हैं।
इन सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए आपको जहां अपनी इम्यून पॉवर (immune power) बढ़ाने की जरूरत है वहीं, नेचुरल हर्ब्स और आयुर्वेदिक नुस्खों (Ayurvedic remedies for winter diseases) की मदद से भी आप इन समस्याओं से आराम पा सकते हैं। तुलसी के पत्ते सर्दियों की हेल्थ प्रॉब्ल्म्स को कम करने में इसी तरह कारगर हैं। तुलसी एंटी-बायोटिक (Anti-biotic) और एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflamatory) गुणों से भरपूर होती है। तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन सी और ज़िंक जैसे तत्व होते हैं। ये सभी शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाते हैं। इससे आपको सर्दी-खांसी, गले में खिचखिच और बलगम जैसी परेशानियों से आराम मिलता है।
रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से इम्यून पॉवर बढ़ती है और इससे आपकी कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में तुलसी की पत्तियों का सेवन (sardiyon mein tulsi ke patte khane se kya hota hai) किस तरीके से और किस समय करना चाहिए। साथ ही जानिए तुलसी के पत्तों का सेवन करने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
एक गिलास गर्म पानी में 5-6 तुलसी की पत्तियां डाल दें। 5 मिनट बाद आप इस पानी को पिएं और तुलसी के पत्तों को चबाकर खाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।