• हिंदी

किचन में रखी इन 2 चीजों में चुटकीभर नमक को मिक्स करके करें इस्तेमाल,  सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

किचन में रखी इन 2 चीजों में चुटकीभर नमक को मिक्स करके करें इस्तेमाल,  सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Salt turmeric mustard oil benefits : नमक, हल्दी और सरसों तेल का मिश्रण स्वास्थ्य संबंधी विकार को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Written by Kishori Mishra |Published : September 23, 2023 7:31 AM IST

Salt turmeric mustard oil benefits : खाने में भले ही आप तरह-तरह के मसाले मिक्स करें, लेकिन अगर आप इसमें नमक डालना भूल जाते हैं, तो इससे खाने का स्वाद बिगड़ ही जाता है। इसलिए किचन में नमक एक अहम सामग्री मानी जाती है। इससे न सिर्फ आप खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को भी दूर कर सकता है। जी हां, नमक के प्रयोग से न सिर्फ समस्याएं बढ़ती हैं, बल्कि इसके सही प्रयोग से आप कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद में नमक और सरसों तेल के मिश्रण का प्रयोग दांतों की क्लीनिंग के लिए किया जाता है। वहीं, अगर आप इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स कर देते हैं, तो यह आपके लिए औषधि की तरह कार्य कर सकता है। नमक, हल्दी और सरसों तेल का एक साथ प्रयोग करने से आप सूजन, दर्द, दांतों की परेशानियों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं नमक, हल्दी और सरसों तेल के मिश्रण से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

हल्दी, नमक, सरसों का तेल के फायदे? - Salt turmeric mustard oil benefits

जोड़ों के दर्द से दिलाए आराम

नमक, हल्दी और सरसों के तेल का प्रयोग करने से आप जोड़ों में दर्द की परेशानीको कम कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको किसी कारण से चोट लगने की वजह से जोड़ों में दर्द की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में नमक, हल्दी और सरसों तेल का मिश्रण प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले एक साइड से पकी हुई गर्म रोटी लें, इसके कच्चे वाले हिस्से पर नमक, हल्दी और सरसों तेल को लगाकर अच्छे से लेप लें। अब इस रोटी को अपने दर्द और सूजन से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। रोटी को अच्छे से बांधने के लिए आप कॉटन के कपड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे काफी हद तक दर्द और सूजन से आराम मिल सकता है। 

ब्लड सर्कुलेट करे बेहतर

सरसों, नमक और हल्दी का मिश्रण आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल, हल्दी और सरसों तेल में ब्लड सर्कुलेट बेहतर ढंग से करने का गुण होता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है, जिससे काफी हद तक हार्ट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। अगर आप किसी कारण से लो ब्लड सर्कुलेशन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस मिश्रण का प्रयोग जरू करें। 

Also Read

More News

दांतों के लिए हल्दी नमक और सरसों तेल

नमक, हल्दी और सरसों तेल का मिश्रण आपके दांतों की चमक को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही यह दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए हथेली पर 1 चुटकी नमक, सरसों का तेल और चुटकीभर हल्दी लें। अब तीनों सामग्री को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे उंगलियों की मदद से दांतों पर रगड़ें और बाद में नॉर्मल पानी से अपने दांतों को क्लीन कर लें। इससे दांतों की चमक अच्छी हो सकती है। साथ ही यह मुंह से आने वाले दुर्गंध को भी कम कर सकता है। 

नमक, हल्दी और सरसों तेल का मिश्रण दांतों की परेशानियों को दूर करने से लेकर दर्द और सूजन को कम कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि यह उपाय किसी भी बीमारी का एक मात्र इलाज नहीं हो सकता है। इसलिए अगर आप किसी तरह की गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।