
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 17, 2020 6:11 PM IST
नमक से दांत साफ करने से मिलती है दांत दर्द और बैक्टेरिया से राहत, यह है दांतों पर नमक लगाने के फायदे और नुकसान
Salt For Oral Health: नमक ना केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में यह घरेलू नुस्खों के तौर पर भी काम आता है। अक्सर दांतों मे दर्द होने पर लोग अपने टूथपेस्ट पर नमक छिड़ककर दांतों की सफाई करते हैं। इसके अलावा भी नमक कई प्रकार से ओरल हेल्थ को बेहतर बनाता है। हालांकि, दांतों में नमक लगाने से दांतों को फायदे के साथ-साथ नुकसान का भी डर होता है। इसीलिए आवश्यक है कि हम दांतों से नमक की सफाई का सही तरीका समझें। (Salt For Oral Health)
आपने भी कई बड़ी कम्पनियों को यह दावा करते देखा होगा कि उनके टूथपेस्ट में नमक है। इसके पीछे सदियों पुराने वह आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे है जिनमें नमक को दांतों और ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से आराम के लिए इस्तेमाल किया जाता था। दरअसल, नमक से दांतों या मुंह की सफाई करने से मुंह का पीएच लेवल बेहतर बनता है जिससे, मुंह में बैक्टेरिया नहीं जम पाते। इसके अलावा भी नमक और पानी से मुंह साफ करने के कई फायदे हैं जैसे-
दांतों में नमक लगाने से दांतों को फायदे के साथ-साथ नुकसान का भी डर होता है।
भले ही घरेलू नुस्खों में दांतों की सफाई के लिए नमक का इस्तेमाल होता है। लेकिन, रोज़-रोज़ दांतों की सफाई नमक से करने से मुंह की अंदरूनी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। दरअसल, हमारे मुंह में एक बहुत ही पतली झिल्ली होती है, जो मुंह के अंदर मौजूद नाजुक सेल्स और हमारे मसूड़ों को नर्म और हेल्दी रखते हैं। लेकिन, जब आप नमक से बार-बार मुंह की सफाई करते हैं तो यह लेयर सूख जाती है और वहां की त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
जैसा कि दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में कैल्शियम ज़रूरी है। जब आप बहुत अधिक नमक दांतों पर घिसते हैं तो इससे, दांतों की को नुकसान पहुंचाता है और कैल्शियम की मात्रा भी कम होने लगती है और दांत कमज़ोर होने लगते हैं।
इसी तरह कई बार नमक से मसूड़ों में घाव हो जाते हैं या मसूड़ो छिल जाते हैं। कई बार इनमें दर्द भी होता है और ठंडा पानी पीने, गर्म चाय पानी पीने या कुछ खाने से इन घावों में दर्द होने लगता है।