
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : December 29, 2025 10:55 AM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Triphala Powder Benefits in Hindi: आयुर्वेद में त्रिफला को बेहद कारगर बताया गया है। इसे एक संपूर्ण औषधि के रूप में माना गया है। त्रि यानी तीन और फला यानी फल, इसका मतलब है कि त्रिफला पाउडर को तीन औषधीय फलों से तैयार किया जाता है। इसमें हरड़, बहेड़ा और आंवला शामिल हैं। इन तीनों को सूखाकर पाउडर बनाया जाता है और फिर तीनों को एक साथ मिक्स कर दिया जाता है, यही है त्रिफला पाउडर। आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने, कब्ज से छुटकारा पाने और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए त्रिफला पाउडर का सेवन किया जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग त्रिफला पाउडर का सेवन किसी भी समय पर कर लेते हैं, जबकि आपको त्रिफला का सेवन सही समय पर करना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा इसका नुकसान भी हो सकता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं त्रिफला पाउडर लेने का सही समय और तरीका-
अगर आप बॉडी डिटॉक्स या वेट लॉस (Weight Loss Tips) करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट त्रिफला पाउडर का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आधा चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाएं और इसे पी लें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है। सुबह खाली पेट त्रिफला पाउडर लेने से फैट बर्न में भी मदद मिलती है।
अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो त्रिफला पाउडर का सेवन रात को सोने से पहले किया जा सकता है। त्रिफला पाउडर को कब्ज के लिए बेहद असरदार माना जाता है। आप एक गिलास गुनगुना दूध या पानी लें और इसके साथ त्रिफला पाउडर का सेवन करें। रात को सोने से 30-40 मिनट पहले त्रिफला पाउडर लेना फायदेमंद होता है। इससे आंतों की सफाई होती है और सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।
आप चाहें तो खाना खाने के बाद भी त्रिफला पाउडर ले सकते हैं। अगर आपको गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं रहती हैं तो आप मील के बाद त्रिफला पाउडर ले सकते हैं। हालांकि, खाना खाने के बाद कम मात्रा में ही त्रिफला पाउडर लेना चाहिए।
आपको बता दें कि त्रिफला पाउडर का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए रोजाना 2 चम्मच से ज्यादा त्रिफला पाउडर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो त्रिफला पाउडर का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल न करें। क्योंकि इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, जानते हैं त्रिफला पाउडर को सही तरीके से न लेने के नुकसान (Triphala Powder ke Nuksaan)-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।