Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाने से पहले क्यों ड्राइफ्रूट्स को भिगोना है जरूरी, जानें क्या है आयुर्वेद का नियम

आयुर्वेद में ड्राइफ्रूट्स खाने के कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानें इन नियमों के बारे में।

खाने से पहले क्यों ड्राइफ्रूट्स को भिगोना है जरूरी, जानें क्या है आयुर्वेद का नियम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 4, 2024 7:30 PM IST

Soaked dry fruits eating benefits: स्वस्थ खानपान की बात होती है तो ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवों की बात जरूर होती है। काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे नट्स और ड्राइफ्रूट्स का सेवन करने की सलाह लगभग हर व्यक्ति को मिलती ही है। ड्राइफ्रूट्स खाने से डाइटरी फाइबर के साथ-साथ विटामिंस, मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (micro nutrients) के फायदे प्राप्त हो सकते हैं। इसी तरह कई बीमारियों का खतरा कम होता है और अलग-अलग बीमारियों के लक्षण भी ड्राइफ्रूट्स खाने से कम हो सकते हैं।  लेकिन, ड्राइफ्रूट्स के सेवन के ये सभी फायदे पाने के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि आप इनका सेवन सही तरीके से करें।

आयुर्वेद में ड्राइफ्रूट्स खाने के कुछ नियम बताए गए हैं। जैसे कुछ ड्राइफ्रूट्स को हमेशा खाने से पहले कुछ घंटों तक पानी में भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानें क्या है आयुर्वेद के अनुसार सूखे मेवे या ड्राइफ्रूट्स खाने का सही तरीका।

पानी में भिगोकर ड्राइफ्रूट्स खाने से क्या होता है? (Soaking dry fruits in water health benefits)

आयुर्वेद के अनुसार, रातभर के लिए ड्राइफ्रूट्स को पानी में भिगोकर रखना चाहिएउसके बाद ही इनका सेवन करना चाहिए। इससे इन ड्राइफ्रूट्स को खाने के बाद उन्हें पचाने में भी मदद होती है। विशेषकर बादाम (Almond),अंजीर (Anjeer) और अखरोट (Walnut) को हमेशा पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए। इससे वे खाते समय हेवी महसूस नहीं होते और पेट से जुड़ी कोई समस्या भी नहीं होती। (benefits of soaking dry fruits in water before eating)

Also Read

More News

आयुर्वेद के अनुसार क्या है ड्राई फ्रूट्स खाने का सही समय (Right time to eat dry fruits as per ayurveda)

ड्राइफ्रूट्स खाने के तरीके के अलावा ड्राइफ्रूट्स के सेवन का समय भी आयुर्वेद में बताया गया है। सूखे मेवे या ड्राइफ्रूट्स के ये 3 नियम (rules to eat drufruits) हमेशा ध्यान में रखना चाहिए-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. ड्राइफ्रूट्स खाने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त से पहले ही है।
  2. सुबह उठने के बाद नाश्ते में, मिड-मॉर्निंग स्नैक्स या शाम के नाश्ते में ड्राइफ्रूट्स का सेवन करना चाहिए.
  3. रात में ड्राइफ्रूट्स खाने से पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है और पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसीलिए, रात में इन चीजों के सेवन से बचें।