Garmiyon mein dahi kyun nahi khana chahoiye: गर्मियों में क्यों नहीं खानी चाहिए दही, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने गिनाए दही खाने के नुकसान

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानिए क्यों और किन लोगों को गर्मियों में दही खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 19, 2024 1:52 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Why to avoid eating curd in summer: गर्मियों में लोगों को ऐसे फूड्स खाना-पीना पसंद आता है जिनका स्वाद ताजगी से भरा हो और जिनकी तासीर ठंडी होती है। दही भी ऐसी ही एक चीज है जो लोगों को गर्मियों में खूब पसंद आती है।  गर्मियों में लोग ब्रेकफास्ट और लंच में खासतौर पर दही खाना पसंद करता है। दही का रायता (Dahi ka raita), दही वड़े (Dahi Vada), लस्सी और मसालेदार छाछ (Masala Chaas) लोगों की रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा होती ही है। इसके अलावा गुड़ और शक्कर के साथ भी दही खायी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में गर्मियों के मौसम में दही खाने से मना किया जाता  है। आइए जानें क्यों और किन लोगों को गर्मियों में दही खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। (reasons one should not eat curd in summer in hindi.)

आयुर्वेद में क्यों किया जाता है दही खाने से मना?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. स्मिता नरम (Ayurveda Practioner, Dr. Smita Naram, Co-Founder of Ayushakti) बताती हैं कि, गर्मियों मे दही खाने से बचना चाहिए क्योंकि दही की तासीर गर्म होती है। साथ ही गर्मियों में दही को पचा पाना मुश्किल हो सकता है। आमतौर पर माना जाता है कि दही खाने से पेट को ठंडक मिलती है लेकिन, इसके उलट दही की तासीर (nature of curd) गर्म होती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए मुश्किल (heavy to digest food in summer season) हो सकती है।  जैसे-जैसे गर्मियों में तापमान बढ़ने लगता है वैसे-वैसे डाइजेस्टिव पॉवर (digestive power) कम होने लगती है। ऐसे में दही खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं (digestive problems in summer season) भी हो सकती हैं।

गर्मियों में दही खाने के नुकसान (Side effects of eating curd in summer)

दही खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इससे शरीर में पित्त दोष (Pitta dosha) बढ़ने से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

शरीर में गर्मी बढ़ जाने केकारण लोगों की स्किन पर खराब असर पड़ता है। इससे पिम्पल्स और एक्ने जैसी समस्याएं  (foods causing pimples and acne in summer) हो सकती हैं।

दही खाने से अपच (indigestion), पेट में भारीपन और बेचैनी महसूस हो सकती है।

गर्मी के मौसम में दही खाने का सही तरीका क्या है ? (Right way of eating curd in summer season)

डॉ. स्मिता सलाह देती हैं कि अगर आपको दही के पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम (calcium) और प्रोटीन(protein in curd) का फायदे पाने चाहते हैं तो आप हल्की और पचने में आसान चीजे खानी चाहिए। जैसे आप दही में पानी मिलाकर इसका पतला घोल बना सकते हैं। दही और पानी से बनी लस्सी (lassi) और छाछ या (mattha) जैसी चीजों का सेवन आप गर्मियों में कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.